X

Gajar Halwa Recipe | गाजर का हलवा | Carrot Halwa Recipe

Gajar Halwa Recipe by Rashmi chahar

सर्दी के मौसम में अगर कुछ मीठा खाने का मन करे तो गाजर का हलवा बना कर रख लीजिये इसे आप 7-8 दिन तक थोड़ा थोड़ा करके खा सकते हैं। गाजर का हलवा(Gajar Halwa) मावा के साथ बनाया जाता है और बिना मावा के भी। बिना मावा के भी गाजर का हलवा उतना ही स्वादिष्ट लगता है जितना की मावा मिलकर जो हलवा लगता है।

आज हम बिना मावा के बहुत ही स्वादिष्ट और कम मेहनत में गाजर का हलवा बनाना बताएंगे। किसी मेहमान आने पर गाजर के हलवा(Gajar Halwa) को हम पहले से बना कर रख सकते हैं या तभी तुरंत भी बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Gajar Halwa

गाजर – 1 किलो
दूध – 1/2 लीटर मलाई वाला ( बिना मलाई का 1 लीटर)
चीनी – 200 ग्राम ( 1 कप से थोड़ी कम )
काजू – 10-12
बादाम – 10-12
पिस्ता – 5-6
इलायची – 5-6

गाजर का हलवा बनाने की विधि – Method of making Gajar Halwa – How to make Gajar Halwa :

मेवे तैयार करना -(Til Mawa Gazak )

इलायची को कूटकर छिलका हटा दीजिये। अब इलायची का पाउडर बना लीजिये।
पिस्ता ,बादाम ,काजू को भी लम्बे पीस में काट लीजिये।

हलवा बनाना – (Gajar Halwa)

गाजर को छील कर कद्दूकश कर लीजिये। एक कड़ाही लीजिये गैस पर रखिये । गैस ऑन कर दीजिये। कड़ाही में दूध डाल दीजिये जब दूध में उबाल आ जाये तब कद्दूकश की हुई गाजर डाल दीजिये। गाजर को एक दो मिनट में चलाते रहिये।

अब हमें इसी तरह चलाते हुए दूध को जला(सूखा ) लेना है। जब दूध पूरी तरह से जल जाये तब उसमे चीनी डाल दीजिये। फिर से चलाते रहिये। थोड़ी देर बाद चीनी की चाशनी बनने लगती है अब हमें इस चाशनी को भी लगातार चलाते हुए जलाना है।

चाशनी के सूखने के बाद काजू ,बादाम ,पिस्ता , इलायची पाउडर डाल दीजिये। हलवा (Gajar Halwa) को एकदम ड्राई करना है तभी हलवा ज्यादा टेस्टी लगता है। गैस की फ्लैम पूरे टाइम तेज रखनी है।

गैस बंद कर दीजिये। हलवा को किसी प्याले में निकाल लीजिये बाकी बचे हुए काजू बादाम से गार्निश कर दीजिये। हलवा (Gajar Halwa) बनकर तैयार है इसे आप गरमागरम या ठंडा अपने मनपसंद सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें -(Gajar Halwa)

गाजर के हलवा में अगर मावा है तो डालिये नहीं है तो भीबिना मावा के हलवा बनाकर देखिये बहुत टेस्टी बनता है।

हलवा में आप अपने मनपसंद जो भी आपको पसंद हों वो सूखे मेवे डाल सकते हैं जो ना पसंद हों वो हटा दीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :