X

घेवर रेसिपी | Ghevar recipe | How To Make Malai Ghever|

Ghevar recipe

घेवर – Ghevar recipe – सावन के महीने की एक बहुत ही अच्छी मीठी रेसिपी है। यह राजस्थान की ट्रेडिशनल रेसिपी है। राखी के त्यौहार पर घेवर हर घर में आपको देखने को मिलेगा। घेवर को हम लोग अक्सर मार्किट से लाकर खाते हैं।

हमें लगता है की इसे बनाना बहुत मुश्किल है लेकिन ऐसा नहीं है। इसे आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से बना सकते है, वो भी बिना स्टैंड (मोल्ड ) के। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसमें न आपको स्टैंड की जरूरत पड़ेगी, इसे हम आपको बिना स्टैंड के बनाना बताएंगे, वो भी बहुत आसान तरीके से। तो फिर चलिए शुरू करते हैं इस घेवर की रेसिपी को।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Malai Ghevar recipe | Ghever Recipe

मैदा – 250 ग्राम (2 कप )
घी – 50 ग्राम
दूध – 50 ग्राम
पानी – जरूरत के मुताबिक
घी या तेल तलने के लिए।

यह भी पढ़े: कलाकन्द मिठाई बनाना | Kalakand sweets recipe

घेवर बनाने की विधि – How to Make Ghever Recipe :

घोल बनाना –:

सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लेंगे। उसमे डालेंगे घी। घी में बर्फ के टुकड़े डालकर घी को फेंटते रहेंगे। जब घी क्रीम का रूप ले ले तब उसमे से बर्फ के टुकड़े हटा दीजिये और फिर घी को अच्छे से फेंटिए। इतना फेंटिए की घी एकदम सॉफ्ट क्रीम जैसा लगे। जितना अच्छे से आप घी को फेंटेंगे उतना ही घेवर अच्छा बनेगा।

अब इस फेंटे हुए घी में थोड़ा-थोड़ा मैदा डालते जाईये और दूसरे हाथ से फेंटते रहिये। एक साथ पूरा मैदा नहीं डालना है। पूरा मैदा एक साथ डालने से उसमे गुठलियाँ पड़ सकती हैं । इसलिए हमें थोड़ा थोड़ा मैदा डालकर घोलना है। जब मैदा गाढ़ा होने लगे तब उसमे दूध मिला दीजिये।

थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पतला फैलने वाली कन्सिस्टैन्सी का घोल बना लीजिये।

घेवर के लिए घोल तैयार है।

यह भी पढ़े: कस्टर्ड आइस क्रीम | Custard Ice Cream | Custard Ice Cream Recipe

घेवर:

एक कड़ाही में घी या तेल डालकर गरम कर लीजिये। घेवर तलने के लिए हमें अच्छा गरम घी चाहिए। जैसे ही घी अच्छा गरम हो जाये तो इसमें चम्मच की हेल्प से पतली धार गिराते हुए घोल को फैलाईये। घोल को डालने के बाद आप देखेंगे की कड़ाही पूरी झाग से भर गयी है।

ये झाग जब पूरी तरह से बेथ जाएं तब दुबारा घोल बिलकुल इसी तरीके से फैलाईये। चम्मच की हेल्प से बीच में जगह बनाते जाईये। घोल को साइड में करते जाईये। आप जितना बड़ा घेवर बनाना चाहते हैं उतना घोल उसी तरीके से कड़ाही में बार बार करके डालिये।

जब पर्याप्त मात्रा में घोल डाल चुके हो तब गैस की फ्लेम मीडियम कर दीजिये और घेवर को गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये। घेवर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक जाये तब उसे कलछी को उल्टा पकड़ कर निकाल सकते हैं। या फिर किसी भी पतली चीज़ से निकाल लीजिये। घेवर सिक कर तैयार है।

यह भी पढ़े: Recipe Videos: Sweet corn bread pizza | chocolate sweet | Milk Cake | Sweet Corn Chaat

घेवर को मीठा करने के लिए चाशनी बनाना (Sugar syrup for Ghevar recipe):

घेवर के मीठा करने के लिए हमें एक तार की चाशनी चाहिए:

चाशनी बनाना:

गैस ऑन करके एक पतीले में 1 कप पानी और 2 कप चीनी डालकर गरम कीजिये। चीनी पिघलने तक गैस की फ्लेम हाई रखिये। चीनी पिघलने के बाद गैस मीडियम करके 5-6 मिनट तक उबलने दीजिये। जब चाशनी अच्छे से उबल जाये तब चम्मच से एक ड्रॉप किसी प्लेट में डालकर देखिये जब ड्रॉप ठंडी हो जाये तब अंघूठे और अंगुली के बीच में चिपका देखिये की चाशनी में एक तार बन रहा है क्या या फिर चमचे से गिरा कर देखिये लास्ट वाली बूँद में तार बनता है।
चाशनी बनकर तैयार है चाशनी को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये।

यह भी पढ़े: तिल मावा गजक | Til Mawa Gajak Recipe | Khoya Gajak

घेवर के लिए राबड़ी बनाना (Making Rabdi for Ghevar recipe)–

सामग्री –:

दूध – 1 लीटर
चीनी – टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/3 चम्मच

बनाना –:

गैस ऑन करके एक कड़ाही गरम होने के लिए रख दीजिये। कड़ाही में दूध डालकर गरम कीजिये। दूध में उबाल आने तक हाई फ्लेम पर गरम करना है।

जब दूध में उबाल आ जाये तब गैस कम कर दीजिये और मीडियम गैस पर दूध का एक तिहाई रह जाने तक हमें उबलते रहना है। बीच -बीच में चलाते रहना है ताकि दूध कड़ाही की तली में लगे ना।

चीनी और इलायची डालकर मिला दीजिये। कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू पिस्ता भी लम्बे पतले पीस में काट कर मिला दीजिये।
राबड़ी बनकर तैयार गैस बंद कर दीजिये। राबड़ी को भी हल्का ठंडा होने दीजिये।

यह भी पढ़े: मावा पेड़ा बनाना | Mawa Peda | Khoya Peda Recipe

घेवर की टॉपिंग करना –:

सामग्री –
चाशनी
रबड़ी
काजू
बादाम
पिस्ता
सभी ड्राई फ्रूट्स को लम्बे पीस में काट लें।

जिस प्लेट में घेवर को निकाला था उसमे से हटा कर दूसरी प्लेट में रख लीजिये ताकि घेवर में से जो एक्स्ट्रा तेल निकला है वो उसी प्लेट में रह जाये।

घेवर के ऊपर चम्मच की हेल्प से चाशनी चारों साइड गोलाई में घुमाते हुए पूरे घेवर के ऊपर फैलाईये। इसके बाद रबड़ी की लेयर लगाईये तो चम्मच की हेल्प से ही पूरे घेवर के ऊपर रबड़ी की एक पतली सी लेयर लगा दीजिये।

सबसे लास्ट में थोड़े से लम्बे पीस में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स फैला दीजिये।
घेवर बनकर तैयार है।

यह भी पढ़े: मावा की बर्फी बनाना | Mawa Barfi Recipe | How To Make Mawa Barfi

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :