X

मूंग दाल हलवा रेसिपी | Moong Daal Halwa Without Mawa | Green Gram Halwa

Moong Daal Halwa

आज हम बना रहें हैं मूंग दाल हलवा Moong Daal Halwa जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हैल्दी भी होता है। मूंग दाल हलवा को हम बिना मावा के बनाएंगे। कई बार क्या होता है की हलवा खाने का मन होता है या फिर कोई घर पर मेहमान आ जाये और उस टाइम मावा न हो तो आप मूंग दाल हलवा बिना मावा के भी तुरंत बना सकते हैं।

मूंग दाल हलवा को हम किसी भी त्यौहार पर बना सकते हैं जैसे दिवाली, होली, राखी पर या फिर आपका जब मीठा खाने का मन करें मूंग दाल बनाईये। यह मीठा खाने वाले बच्चे बड़े सभी को पसंद आता है। तो फिर चलिए शुरू करते हैं मूंग दाल हलवा बनाना।

यह भी पढ़े: Gajar Halwa Recipe | गाजर का हलवा | Carrot Halwa Recipe



आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Moong Daal Halwa recipe | Moong Daal Halwa Without Mawa Recipe

मूंग दाल – 1 कप
चीनी – 1 कप
घी – 1 कप
दूध – 1 कप

ड्राई फ्रूट्स –

बादाम – 10-12
काजू – 10-12
इलायची – 4-5
किशमिश – 20-25
पिस्ता – 10-12

यह भी पढ़े: गाजर का गजरेला | Gajar Ka Gajrela | Spacial Gajar Ka halwa | Carrot Kheer

मूंग दाल हलवा रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Moong Daal Halwa Recipe| How to make Moong Daal Halwa Without Mawa Recipe :

हलवा के लिए दाल तैयार करना -:

सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में बिना छिलके वाली मूंग दाल 3-4 घंटे के लिए भिगो दीजिये। रात भर दाल को भिगोने के बाद उसे अच्छे से साफ पानी में धो लीजिये। अब कोई भी एक ब्लेंडिंग जार में दाल को डालकर बिना पानी डाले बारीक पेस्ट बना लीजिये।
हलवे के लिए दाल तैयार है।
सभी ड्राई फ्रूट्स को लम्बे पतले पीस में काट लीजिये। इलायचियाँ का छिलका हटाकर बारीक कूट लीजिये।

यह भी पढ़े:चीकू का हलवा बनाना | How to make cheeku halwa

हलवा बनाना -:

अब गैस ऑन करके कोई भी पैन गरम होने के लिए रख दीजिये। पैन में घी डाल दीजिये और गरम होने दीजिये।

जैसे ही घी गरम हो जाये दाल का पेस्ट डालकर अच्छे से चलाते हुए दाल को भून लीजिये। इस स्टेज पर आके आपको बस एक यही चीज़ यद रखनी है की अपना हाथ रोकना नहीं है लगातार दाल को चलाते रहना है। और लगातार चलाते हुए ही मीडियम फ्लेम पर दाल को कम से कम 15 मिनट तक भूनना है।

दाल से अच्छी खुशबू आने लगे और घी भी अलग होने लग जाये इसका मतलब दाल भून गयी गयी है। अब डाल दीजिये इसमें चीनी और चीनी पिघलने तक 2-3 मिनट तक डाल को और भूनिये। चीनी अच्छे से पिघल जाये तब उसमे दूध डाल दीजिये और मिला दीजिये।

दूध डालने के हमें डाल को तब तक चलाते हुए भूनना है जब तक की डाल हलवे वाली कन्सिस्टेन्सी में न बदल जाये। करीब 15 मिनट और पकाने के बाद आप देखेंगे की हलवा बन कर तैयार है अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिये गर्मागर्म मूंग डाल हलवा बनकर तैयार है।

यह भी पढ़े: लौकी का हलवा बिना मावा के बनाना | How to make lauki halwa without mawa

याद रखने योग्य बातें – :

हलवा में घी कम ना डालें नहीं तो हलवा टेस्टी नहीं बनेगा। जितनी डाल हो उतना ही घी डालें।

डाल को घी में में डालने के तुरंत बाद चलाना स्टार्ट कर दें नहीं तो डाल तली में लग जाएगी।

अगर आपको जल्दी है तो आप डाल को २ घंटे भी भिगो कर हलवा बना सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

यह भी पढ़े: मूंग दाल का हलवा मावा के साथ बनाना | How to make moong dal halwa using mawa

rashmi :