X

लौकी कबाब रेसिपी | Lauki Kabab Recipe | Bottle Gourd Kabab

Lauki Kabab Recipe

लौकी कबाब Lauki Kabab बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। यह अंदर से सॉफ्ट और बहार से क्रिस्पी होता है। इसे बारिस के मौसम में या फिर कभी भी दिन में हलकी भूक में बनाकर खाया जा सकता है।

इसे बनाने में बिलकुल भी समय नहीं लगता। लौकी और पोहा से बना यह लौकी कबाब स्वाद में बहुत ही मजेदार होता है। आलू ,प्याज़ ,पनीर इन सब चीज़ों के पकोड़े तो हम लोग अक्सर बनाते ही रहते हैं लेकिन आज हम यहां पर बना रहें लौकी के कबाब । इसे आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी बनाकर रख सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। लौकी के कबाब बनाना।

यह भी पढ़े: इडली मंचूरियन | Idli Manchurian Recipe | Leftover Idli recipes

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Lauki Kabab recipe | Bottle Gourd Recipe

पोहा – 1 कटोरी
लौकी — 1 मीडियम साइज

प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकश किया हुआ

मसाले —-

लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
नमक – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्म्च
अमचूर – 1 चम्मच
घी – 2 टेबल स्पून

यह भी पढ़े: Recipe Videos: Mawa Peda | Til mawa gajak Recipe | Hari mirch achar | Cheese Paneer Besan Cheela

: लौकी कबाब रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Lauki Kabab Recipe| How to make Geeya ke Kabab :

लौकी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले हम लौकी को अच्छे से धो कर पील कर लेना है। इसके बाद लौकी को कद्दूकश कर लीजिये। लौकी में जो पानी होता है वह निचोड़ना नहीं है। पोहा को भी हमें अलग से पानी में नहीं भिगोना है। हरी मिर्च को भी धोकर काट लीजिये। अदरक, लहसुन को भी छील कर छोटे छोटे पीस में काट लीजिये।

: मिश्रण बनाना -:

एक बड़े बर्तन में ग्रेट की हुई लौकी ले लीजिये साथ ही डाल दीजिये पोहा। पोहा और लौकी दोनों चीज़ों को अच्छे से मैस कर लेना है। लौकी के मॉस्चर से ही पोहा अच्छे से भीग जाता है।

अब डालेंगे अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, साथ ही डालेंगे हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर डालने के बाद सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

कबाब के लिए मिश्रण तैयार है।

यह भी पढ़े: कैबेज वेज मंचूरियन – Cabbage Veg Manchurian – Gobhi Manchurian

कबाब को शैलो फ्राई करना –

कबाब को हमें डीप फ्राई नहीं शैलो फ्राई करना है इसलिए गैस ऑन करके एक पैन (तवा) गरम होने के लिए रखेंगे। तवे पर एक चम्मच घी डालकर चिकना कर लेंगे।
इधर पैन गरम होता है तब तक हम कबाब बनाकर तैयार कर लेंगे।

हाथों को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये। मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लीजिये नीबू के आकर से थोड़ा सा बड़ा। दोनों हाथों से गोल करते हुए प्रेस कीजिये और चपटा कर लीजिये। इसी तरीके से सभी कबाब बनाकर तैयार कर लीजिये।

इधर तवा भी गरम हो गया है तो जितने कबाब तवे पर आ जाये उतने लगा दीजिये। सभी कबाब के ऊपर एक चम्मच घी लेकर फैला दीजिये। गैस की फ्लेम मीडियम कर दीजिये और मीडियम फ्लेम पर एक साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक ढक कर सिकने दीजिये।

5 मिनट बाद जब कबाब एक साइड से सिक जाये तो ढक्क्न हटाईये और सभी कबाब को पलट दीजिये फिर से एक चम्मच सभी कबाब के ऊपर फैला दीजिये। दूसरी साइड से भी ढक कर सिकने दीजिये।

कबाब सिक कर तैयार है। गरमागरम कबाब को आप हरी चटनी या टमेटो सॉस से सर्व करें।

यह भी पढ़े: मसाला फ्राई इडली | Masala Fry Idli Recipe | Idli recipe

याद रखने योग्य बातें –:

कबाब को आप घी या तेल किसी भी चीज़ में फ्राई कर सकते हैं।

इन्हे आप डीप फ्राई भी कर सकते हैं लेकिन ये ज्यादा ऑयली न हो इसलिए मेने शैलो फ्राई किये है।

लौकी कबाब में आप चाहे तो उबला हुआ आलू भी मैस करके डाल सकते हैं।

नमक मिर्च आप अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग कम ज्यादा रखें।

लौकी को ग्रेट करने के बाद उसका जो पानी होता है वः निचोड़ना नहीं है क्यूकी पोहा लौकी के मॉस्चर से भीग जाता है तो हमें पोहा को भी अलग से भिगोना नहीं है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

यह भी पढ़े: Recipe Videos: Butter Paneer Masala | Kesar Peda | Stuffed Idli | Mathura Peda

rashmi :