X

Til Mawa Laddu Recipe | तिल मावा के लड्डू | Til ke Laddu

Til Mawa Laddu by rashmi chahar

तिल मावा के लड्डू (Til Mawa Laddu)नाम तो आप लोगो ने सुना ही होगा सर्दी के मौसम में तिल के लड्डू बहुत ज्यादा बनाये जाते हैं क्युकी तिल गर्मी करते हैं इसलिए सर्दी में सेहत के लिए फायदेमन्द होते हैं।

तिल के लड्डू अनेक तरीके से बनाये जाते हैं जैसे तिल गुड़ के लड्डू,तिल आटे के लड्डू ,तिल मावा के लड्डू और हम यहां पर तिल मावा और नारियल का बुरादा मिलाकर बनाएंगे।

तिल मावा के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और बहुत ही आसानी से बन जाते हैं। तो आईये बनाना स्टार्ट करते हैं तिल के लड्डू।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Til Ke Laddu-Til Mawa Laddu

सफेद तिल – 1 कप
मावा – 1 कप
नारियल का बुरादा ( खसखस )- 1/2 कप
बूरा या तगार – 1 कप
छोटी इलायची – 5-6
काजू – 15-20

तिल मावा के लड्डू बनाने की विधि – Method of making Til ke Laddu – How to make Til ke Laddu :

तिल भूनना -(Til ke Laddu )

गैस ऑन कीजिये इस पर एक कड़ाही गरम होने के लिए रख दीजिये। गरम कड़ाही में तिल डाल दीजिये। अब तिलों को लगातार चमचे से चलाते हुए 2-3 मिनट तक यानी की हल्का सा कलर बदलने तक तिल को भून लीजिये।
तिल बहुत जल्दी ही भून जाता हैं इसलिए ज्यादा देर तक नहीं भूनना है ज्यादा भुनने से तिल का टेस्ट कड़वा हो जाता है। जब तिल भुन जाएं तब उन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिये। तिल ठन्डे होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये।

मावा भूनना -(Til ke Laddu )

जिस कड़ाही में तिल को भूना है उसी कड़ाही में अब मावा को भून लीजिये। मावा को क्रम्बल (तोड़कर ) करके कड़ाही में डाल दीजिये। मावा को लगातार चलाते हुए सिर्फ कलर बदलने तक हल्का सा भून लीजिये।
मावा को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये।

मेवे तैयार करना -(Til ke Laddu )

इलायची को कूटकर छिलका हटा दीजिये। अब इलायची का पाउडर बना लीजिये।
काजू को भी छोटे -छोटे पीस में काट लीजिये।

लड्डू बनाना -(Til ke Laddu )

जिस बड़े बर्तन में मावा लिया है उसी में हल्के गरम मावा में बूरा या तगार मिला दीजिये इसी में पिसे हुए तिल ,नारियल का खसखस, इलायची पाउडर, कटे हुए काजू डालकर हाथों की मदद से अच्छे से मिला लीजिये। अब इसके अपने मनपसंद छोटे -बड़े लड्डू बना लीजिये।

तिल के लड्डू बनकर तैयार हैं। आप इन्हे 15 महीने तक रख कर खा सकते हैं।

याद रखने योग्य बाते -(Til ke Laddu )

1.तिल के लड्डू में अगर आप नारियल का खसखस पसंद नहीं करते हैं तो ना डाले बिना खसखस के की लड्डू बनाएं।

2.इनमे आप कोई भी मेवा डाल सकते हैं जो भी आपको पसंद हो बस छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर ही डालें।

3.मावा को ज्यादा ठंडा नहीं करना नहीं तो लड्डू बनाना मुश्किल हो जायेगा।

4.अगर मिश्रण बिखर रहा हैं लड्डू नहीं बन रहे हैं तो हल्का सा गरम कर लें उसके बाद अच्छी से मिलकर लड्डू बनाएं जरूर बन जायेंगे।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :