X

मैंगो लस्सी रेसिपी | Mango Lassi Recipe | Sweet Lassi |

Mango Lassi Recipe

आज हम बना रहे हैं मैंगो लस्सी। Mango Lassi Recipe. दही का सेवन हम अलग-अलग तरीके से करते हैं। जैसे लस्सी बनाकर रायता बनाकर आदि। लेकिन आज हम यहाँ पर कुछ अलग ही मैंगो डालकर बहुत ही अच्छे टेस्ट में अलग तरीके की लस्सी तैयार करेंगे जो पीने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होती है।। जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के साथ साथ ताकत व् स्फूर्ति भी देती है।

यह मैंगो लस्सी गरमी के मौसम में हमारे पूरे शरीर को तरोताज़ा कर देती है। मैंगो लस्सी एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे बहुत पसंद करते है। तो फिर चलिए शुरू करते हैं मैंगो लस्सी बनाना

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Mango Lassi recipe | lassi Recipe

दही – 1 कप
आइस क्यूब्स – 4-5
शहद – 2 चम्मच

आम – 1 पका हुआ
चीनी – 2 चम्मच

गार्निशिंग के लिए —

काजू – 3-4 लम्बे पीस में कटे हुए
बादाम – 3-4 लम्बे पतले पीस में कटे हुए
किशमिश – 7-8
टूटी फ्रूटी – 10-12
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

मैंगो लस्सी रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Mango Lassi Recipe| How to make Mango Lassi Recipe :

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आप मैंगो को अच्छे से धो कर पिलर की हेल्प से उसका छिलका हटा कर गूदा निकाल लीजिये। गूदे को छोटे छोटे पीस में काट कर तैयार कर लीजिये।

अब मिक्सी का एक जार लीजिये इसमें आम का गूदा और थोड़ा सा दही डालकर ढक्क्न बंद कीजिये और मिक्सी चलकर अच्छे से पीस लीजिये।

जब आम अच्छे से पीस जाये तब उसमे बचा हुआ दही इलायची पाउडर डालकर फिर अच्छे से पीस लीजिये। पीसने के बाद ढक्क्न हटाएं आइस क्यूब्स डालकर स्पून की हेल्प से मिला दीजिये।

सर्व करने के लिए 2 गिलास ले लीजिये इनमे मेंगो लस्सी डालिये कटे हुए
बादाम,काजू,किशमिश और टुट्टी फ्रूटी डालकर मेंगो लस्सी को गार्निश कीजिये।
ठंडा ठंडा मेंगो लस्सी बनकर बिलकुल तैयार है।

: याद रखने योग्य बातें -:

अगर आप और भी गाढ़ा मैंगो पसंद करते हैं तो इसमें 1-2 स्कूप आइस क्रीम डाल लीजिये।

मेंगो लस्सी के लिए हमेशा सफेदा आम ही लें क्यूकी इससे मैंगो लस्सी और भी टेस्टी बनती है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :