बूंदी रायता बनाना | Boondi Raita Recipe

Boondi Raita – हमारे उत्तर भारत में रायता एक ऐसी रेसिपी है जो सबके घर में,रेस्टोरेंट या होटल में खाने के साथ जरूर बनाया जाता है। रायता खाने के टेस्ट को और भी बड़ा देता है।
रायता अनेको चीजों से बनाया जाता है जैसे गाजर का रायता, लौकी का रायता, पालक का रायता सभी रायते का अलग- अलग टेस्ट होता है जिनमें से एक है बूंदी का रायता।
बूंदी का रायता(Boondi Raita) बहुत की कम समय में बन जाता है इसे हम चावल या रोटी के साथ, किसी गेस्ट के आने पर तुरंत बना सकते हैं। तो आईये देखते हैं कैसे बनता है बूंदी रायता।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make boondi raita
दही – 500 ग्राम
पानी – 1 कप
बूंदी – 1 कप
भुना जीरा – 1/2 चम्मच
हींग – 2 पिंच
नमक – 3/4 छोटी चम्मच ( टेस्ट के अकॉर्डिंग )
हरा धनियां – 1 चम्मच छोटी बारीक कटा हुआ
काला नमक – 3/4 छोटी चम्मच
यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari
यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal
यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma
यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi
बूंदी रायता बनाने की विधि – Method of making Boondi Raita – How to make Boondi Raita :
सबसे पहले दही को किसी ग्रेन्डर या रई से फेंट लीजिये और उसमे एक कप पानी डाल दीजिये।
अगर गर्मियों में रायता बना रहे हैं तो ठंडा दही लें अगर ठंडा दही नहीं है तो एक कप ठंडा पानी डाल लीजिये क्यूकी गर्मी के टाइम ठंडा रायता ही टेस्टी लगता है।
यदि आप सर्दी के टाइम रायता बना रहे हैं तो नॉर्मल फ्रेश दही लीजिये और उसमे 1 कप नॉर्मल ही पानी डालिये।
बूंदी को गुनगुने पानी में 6-7 मिनट के लिए भिगो कर रख दीजिये। जब बूंदी गल जाये तो उसे हाथों से थोड़ा सा दबाकर उसका पानी निकाल दीजिये और रायते में डाल दीजिये।
अब इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक, सफ़ेद नमक, हींग, हरा धनिया डाल दीजिये। और अच्छे से मिलाईये ताकि नमक गल जाये।
बूंदी का रायता तैयार है आप इसे लंच डिनर में परोसिये।
याद रखने योग्य बातें – Boondi Raita
1. अगर आप पानी नहीं डालना चाहते हैं तो न डालें। दही को ही फेंट क्र रायता बना लीजिये।
2. अगर आप पतला रायता पसंद करते हैं तो पानी अपनी पसंद के हिसाब से डालें।
3. आप प्याज़ खाना पसंद करते हैं तो कच्ची प्याज़ छील कर बारीक काट कर धो लें और रायते में डाल लें।
4. और अगर आप स्पाइसी रायता पसंद करते हैं तो 3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर या 1 हरी मिर्च बारीक काट कर डाल लें।
Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+