X

तिल मावा गजक | Til Mawa Gajak Recipe | Khoya Gajak

Til Mawa Gajak by Rashmi Chahar

तिल की गजक(Til Mawa Gajak) खाने में बहुत ही टेस्टी लगती हैं लेकिन ये मावा और तिल से बनी गज़क तो खाने में बहुत ही लाज़वाब लगती है। तिल के लड्डू तो हम लोग ज्यादातर सर्दी के मौसम में बनाते ही रहते हैं पर इस बार आप तिल मावा की गज़क बना कर देखिये सबको बहुत पसंद आएगी।

तिल मावा की गज़क बनाने का बहुत ही आसान तरीका हम आपको सिखाएंगे और बहुत ही कम सामान में जो घर पर ही आपको मिल जायेगा। तो आईये बनाना स्टार्ट करते हैं तिल की पट्टी।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Til Mawa Gajak Recipe

मावा – 250 ग्राम
तिल – 1 कप ( 150 )ग्राम
चीनी पीसी हुई – 200 ग्राम ( 1 कप से कम )
काजू – 10 – 12

पिस्ता 5-6
बादाम – 5-6
इलायची – 5-6
घी – 1 चम्मच

तिल मावा गजक बनाने की विधि – Method of making Til Mawa Gajak – How to make Til Mawa Gajak :

तिल भूनना -(Til Mawa Gajak )

गैस ऑन कीजिये इस पर एक कड़ाही गरम होने के लिए रख दीजिये। गरम कड़ाही में तिल डाल दीजिये। अब तिलों को लगातार चमचे से चलाते हुए 2-3 मिनट तक यानी की हल्का सा कलर बदलने तक तिल को भून लीजिये।
तिल बहुत जल्दी ही भून जाता हैं इसलिए ज्यादा देर तक नहीं भूनना है ज्यादा भुनने से तिल का टेस्ट कड़वा हो जाता है। जब तिल भुन जाएं तब उन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिये।

मेवे तैयार करना -(Til Mawa Gajak )

इलायची को कूटकर छिलका हटा दीजिये। अब इलायची का पाउडर बना लीजिये।
पिस्ता ,बादाम ,काजू को भी छोटे -छोटे पीस में काट लीजिये।

गज़क बनाना -(Til Mawa Gajak )

जिस कड़ाही में तिल को भूना है उसी कड़ाही में अब एक चम्मच घी डालिये घी में मावा को डालकर भून लीजिये। मावा को क्रम्बल (तोड़कर ) करके कड़ाही में डाल दीजिये। मावा को लगातार चलाते हुए सिर्फ कलर बदलने तक हल्का सा भून लीजिये।

जब मावा भून जाये तब उसमे पिसी हुई चीनी डालकर 2-3 मिनट पकाईये। चीनी में उबाल आ जाये तब उसमे भुने हुए तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिये। इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये 1-2 मिनट चलाते हुए धीमी आग पर पका लीजिये।

गैस बंद कर दीजिये और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दीजिये।

किसी बड़ी प्लेट को उल्टा करके या किचन की स्लेप पर प्लास्टिक शीट बिछा लीजिये उसे घी लगा कर चिकना कर लीजिये। मिश्रण हल्का ठंडा होने के बाद शीट पर फैला दीजिये। इसे हाथों से चौकोर कर लीजिये।
मिश्रण के ऊपर कटे हुए मेवे फैला कर हल्का सा दवा दीजिये। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाये तब उसमे काट के निशान लगा दीजिये। ३-४ घंटे इसे जमने ले लिए छोड़ दीजिये।

गज़क सेट होने के बाद पीस निकाल कर प्लेट में रख लीजिये।गज़क बनकर तैयार हैं इन्हे आप 15 दिन तक रख कर खा सकते है।

याद रखने योग्य बातें –

1.अगर गजक 3-4 घंटे में ना जमे तो उसे 10-12 घंटे के लिए छोड़ दीजिये जम जाएगी।

2.गजक को अगर आपको और भी जल्दी जमाना है तो उसे फ्रीज़ में रख दें जल्दी जमकर तैयार हो जाएगी।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :