X

टमाटर हरा धनियां की चटनी बनाना | Tamatar hara dhaniya chutney | Tomato coriander chutney

Tamatar hara dhaniya chutney- Tomato coriander chutney

चटनी अनेक चीजों से और अनेक तरीकों से बनाई जाती है। लेकिन मैं यहां पर आपको टमाटर हरा धनियां(Tamatar hara dhaniya chutney) वाली चटनी बनाना बता रही हूँ। टमाटर हरा धनियां वाली चटनी खाने मेँ टेस्टी होती है।

हरी चटनी को हम खाने मेँ हमेशा बनाते ही हैं। यह टमाटर हरा धनियां की चटनी पकोड़े, समोसा, किसी भी तरह के चीला से हम खा सकते हैं। तो आईये देखते हैं टमाटर हरा धनियां वाली चटनी।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Tamatar hara dhaniya chutney – tomato coriander chutney

टमाटर – 3-4
हरा धनिया – 50 ग्राम
अदरक – 1 टुकड़ा
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
नमक – 1/2 चम्मच
जीरा – 3/4 चम्मच

टमाटर हरा धनियां की चटनी बनाने की विधि – Method of making tomato-coriander chutney – How to make tomato-coriander chutney :

1. टमाटर, हरा धनियां, हरी मिर्च को धो कर मोटा-मोटा काट लेंगे। अदरक को भी टुकड़ो मेँ काट लेंगे।

2. अब मिक्सी के जार मेँ टमाटर,हरा धनियां, हरी मिर्च,अदरक, जीरा, हींग, नमक डाल देंगे।

3. अब इसमें 1/2 कप पानी डाल कर पीस लेंगे और एक कटोरी मेँ निकाल लेंगे।

4. इस टमाटर हरा धनियां की चटनी को हम 3-4 दिन तक उपयोग मेँ ले सकते हैं।

5. टमाटर हरा धनियां की चटनी तैयार है इसे हम पकोड़ी, समोसा किसी के भी साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –

1. चटनी आपको जितनी पतली रखनी है उतना पानी डालें।

2.चटनी ज्यादा बनानी है तो सामान ज्यादा ले लें।

3.आप चटनी मेँ पुदीना डाल सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :