X

भरवां करेला बनाना | Bharwan karela | Stuffed karela recipe

Bharwan karela by Rashmi chahar

भरवां करेले (bharwan karela – Stuffed karela) किसी को पसंद होते हैं किसी को नहीं लेकिन आप इस तरीके से बनाकर देखिये जरूर पसंद आएंगे। भरवां करेला हम कई तरीकों से बनाते हैं।

हम यहां पर आपको बहुत ही सिंपल तरीका बता रहे हैं। तो आईये देखते हैं कैसे बनते हैं भरवां करेला।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make bharwan karela – stuffed karela

करेला – 6-7 मीडियम साइज
प्याज़ – 3 बड़ी
लहसुन – 7-8 कलियाँ
अदरक – 1 टुकड़ा
हरी मिर्च – 2

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
अमचूर – 2 चम्मच
सोंफ पाउडर 2 चम्मच
1/2 चमच्च सोंफ तड़के के लिए
तेल – 3 टेबल स्पून

भरवां करेला बनाने की विधि – Method of making bharwan karela – Stuffed karela:

भरवां करेला बनाने के लिए सबसे पहले करेलों को धो कर आगे पीछे के डंठल निकाल दीजिये। सभी करेलों को ऊपर से एक प्लेट में छील लीजिये।
अब एक करेला लीजिये और उसे साइड से लम्बा काटिये लेकिन दूसरी साइड जुडी रहनी चाहिए।

करेला का अंदर का गुद्दा और बीज छीलन वाली प्लेट में ही निकाल लीजिये। इसी तरह बाकि के करेले भी काट कर गुद्दा और बीज निकाल लीजिये।
छीलन और बीज को नमक लगाकर अच्छे से धो लीजिये।

करेलों में भी नमक लगाकर अच्छे से धो लीजिये। लहसुन, अदरक ,हरी मिर्च प्याज़ को छील कर बारीक काट लें।

अब एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें और गरम तेल में सोंफ तड़काईये। सोंफ ब्राउन होने पर प्याज़ अदरक लहसुन हरी मिर्च डाल कर ब्राउन होने तक भूनिये।

अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर,सोंफ पाउडर,नमक डालकर 1-2 मिनट तक और पकाईये।गैस मीडियम रखें। अब करेले की छीलन डालकर 5-6 मिनट तक भुनने दीजिये।अब इसमें अमचूर डाल कर एक मिनट पकाईये।

भुने हुए मसाले को एक प्लेट में निकाल लीजिये।

एक -एक करेले में दबा- दबा चम्मच या हाथ से मसाला भर दीजिये। इसके बाद धागा लपेट दीजिये ताकि मसाला फैले ना।
एक पेन में २ टेबल स्पून तेल गरम कीजिये। गरम तेल में एक- एक करके केरेले रख कर ढक दीजिये।

5 मिनट बाद करेले पलट दीजिये और ढक्क्न बंद कर दीजिये।
5 मिनट बाद फिर देखिये जहां से करेले ना सिके हो उस साइड से कड़ाही में लगा दीजिये और 3-4 मिनट के लिए ढक दीजिये।

सभी करेले ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लीजिये करेल तैयार हैं।
भरवां करेले पराठे ,रोटी, पूड़ी के साथ सर्व कीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :