X

मसाला फ्राई इडली | Masala Fry Idli Recipe | Idli recipe

Masala Fry Idli Recipe

आज हम बना रहे हैं मसाला फ्राई इडली(Masala Fry Idli Recipe)यह एक चाइनीज़ रेसिपी है। चाइना में इसे सुबह नास्ते में बनाते हैं। लेकिन अब तो हर जगह इडली को खाना लोग पसंद करते हैं।

इडली को ऐसे तो सांभर के साथ या फिर नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। लेकिन हम यह पर ऐसी रेसिपी बना रहे हैं जिसे आप बिना चटनी बिना सांभर के खा सकते हैं और वह रेसिपी है मसाला फ्राई इडली (Masala Fry Idli Recipe)।

इसे बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बना सकते हैं। अलग-अलग तरह के मसाले और सब्जियों के टेस्ट से बनी इडली ,मसाला फ्राई इडली बच्चों बड़ों सभी को बहुत पसंद आती है। तो फिर चलिए शुरू करते हैं मसाला फ्राई इडली(Idli Manchurian Recipe) बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Masala Fry Idli Recipe :

बनी हुई इडली — 5-6

सब्जियां और मसाले –

लहसुन – 5-6 कलियाँ
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी प्याज़ – 2-3
शिमला मिर्च – 1 मीडियम साइज
पत्ता गोभी – 1/2 कप
नमक – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
राई – 1/2 चम्मच

यह भी पढ़े: इडली मंचूरियन | Idli Manchurian Recipe | Leftover Idli recipes

सॉस – (Sauces)

सोया सॉस – 1/2 छोटी चम्मच
टोमेटो सॉस – 2 टेबल स्पून

मसाला फ्राई इडली बनाने की विधि – Method of making Masala fry Recipe – How to make Leftover Idli recipes :

सब्जियां काट कर तैयार करना Masala Fry Idli Recipe–:

सबसे पहले हम सभी सब्जियों को अच्छे से धो लेंगे। सब्जियों को धोने के बाद हमें शिमला मिर्च,हरी प्याज़, टमाटर को थोड़े से बड़े -बड़े पीस में काट लीजिये। लहसुन को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।
अदरक भी बिलकुल इसी तरह कटनी है पहले अदरक का छिलका हटाईये फिर बारीक बारीक काट लीजिये।
हरी मिर्च को टमाटर के साथ ही काट लीजिये।

यह भी पढ़े: भरवां रवा इडली बनाना | Stuffed Idli Recipe | Bharwan Rava Idli

इडली बनाना Masala Fry Idli Recipe– :

गैस ऑन करके एक पैन गरम कीजिये पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये और गरम होने दीजिये।जैसे ही तेल गरम हो जाये राई को चटका दीजिये।लहसुन अदरक को ब्राउन होने तक भून लीजिये
शिमला मिर्च, पत्ता गोबी डालकर नरम होने तक तेज़ गैस पर पका लीजिये। टमाटर डाल दीजिये नरम पड़ने तक टमाटर को भून लीजिये।
अब डाल दीजिये हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर ,नमक इन सभी मसलों को एक मिनट चलते हुए भूनिये ।
जब मसाले अच्छे से भून जाएं तब टमॅटो सॉस, विनेगर डालकर चला दीजिये।

एक इडली में से चार पीस करते हुए इडली को काट लीजिये। कटे हुए सभी पीस कड़ाही में डाल दीजिये और मसलों में चलते हुए अच्छे से मिला दीजिये। एक दो मिनट इसी तरह मिलते हुए पकाइये गैस बंद कर दीजिये।
मसाला इडली बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिये गरमागरम मसाला फ्राई इडली को अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिये।

यह भी पढ़े: सूजी इडली बनाना | रवा इडली बनाना | How to make suji idli | Rava idli

याद रखने योग्य बातें Masala Fry Idli Recipe —

मसाला फ्राई इडली में आप अपने मनपसंद सब्जियां डालकर बना सकते हैं। अगर आप शिमला मिर्च और हरी प्याज़ पसंद नहीं करते हैं तो हटा दें।

यह भी पढ़े: आलू के फलाहारी दही बड़े | Potato Dahi Vada recipe | Aalu Ke Falahari Dahi Bhalle

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :