X

मसाला आम मिर्च रेसिपी | Masala Aam Mirch Recipe | Kache Aam Hari Mirch Ki Sbji

Masala Aam Mirch Recipe

मसाला आम मिर्च एक ऐसी रेसिपी है -Masala Aam Mirch- जिसे आप सफर में भी पूड़ी पराठे के साथ ले जा सकते है। आम मिर्च की सब्जी को हम बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स से मिलाकर बनाएंगे। यह तुरंत फुरंत बन जाने वाली सब्जी है और लम्बे टाइम तक खाई जा सकती है।

इसे हम कच्चे आम और हरी मिर्च से मिलाकर बनाएंगे। खाने में बहुत टेस्टी चटपटी होती है। चटपटा खाने वाले लोग तो इसे खाने के साथ बहुत पसंद करते हैं। तो फिर चलिए शुरू करते हैं मसाले वाली हरी मिर्च कच्चे आम की रेसिपी को।

यह भी पढ़े: लाल मिर्च का अचार – Lal Mirch ka Achar – Instant Red Chilli Pickle

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aam mirch recipe | Masala aam mirch Recipe

कच्चे आम – 250 ग्राम
हरी मिर्च – 250 ग्राम
तेल फ्राई करने के लिए

मसाले –:

सौंफ – 1 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/4 चम्मच
राई – 1/2 चम्मच
हींग – 1 पिंच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच ( टेस्ट के अकॉर्डिंग )
सौंफ पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच

यह भी पढ़े: हरी मिर्च का झटपट अचार | Hari Mirch Ka Instant Achar | Fried Green Chilli Pickle

मसाला आम मिर्च रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Aam mirch Recipe| How to Make masala aam mirch| :

मिर्च आम काटना -:>

सबसे पहले हरी मिर्च और आम को अच्छे से साफ पानी में धो कर पौंछ लीजिये। चाकू की हेल्प से मिर्च और आमी का ऊपर का डंठल हटा दीजिये। हरी मिर्च को आप अपने मनपसंद लम्बे या पतले पीस में काट लीजिये। कच्चे आम को पिलर की हेल्प से छील लीजिये और मनपसंद आकार में काट लीजिये।

यह भी पढ़े: आलू के फलाहारी दही बड़े | Potato Dahi Vada recipe | Aalu Ke Falahari Dahi Bhalle

पकाना -:

गैस ऑन करके एक पैन गरम होने के लिए रख दीजिये। पेन में डालिये एक टेबल स्पून तेल और तेल को गरम होने दीजिये। जैसे ही तेल गरम हो जाये गैस की फ्लेम मीडियम कर दीजिये।

तड़के का सामान जीरा, सौंफ, राई, हींग डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक तड़काईये।

अब डाल दीजिये कटे हुए कच्चे आम और हरी मिर्च मिला दीजिये।
मसाले भी डाल दीजिये धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक,सौंफ पाउडर और इन सभी चीज़ों को अच्छे से मिला दीजिये।

आधा गिलास पानी डालकर ढक कर दस मिनट मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये।

दस मिनट बाद गैस बंद कर दीजिये आप देखंगे की आम मिर्च पक कर तैयार हैं। पानी भी एकदम से ड्राई हो गया है। अब इन्हे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखिये। पांच से छ दिन तक सफर में ले जाना हो या खाने के लीजिये। आम मिर्च बनकर तैयार हैं।

यह भी पढ़े: Recipe videos: Bathua puri | Amchur Khatti Mithi Chutney | Aloo Besan Suji Cheela | Til Mawa Laddu

याद रखने योग्य बातें -:

अगर मिर्च ज्यादा कड़बी है तो मिर्च को काटने के बाद एक बार और धो लीजिये जिससे मिर्च के बीज निकल जायेंगे और उनका कड़वापन कम हो जायेगा।

बाकि सब्जियों की वजाय मिर्च की सब्जी में नमक थोड़ा ज्यादा ही डलता है।

आम मिर्च को आप अपने मन पसंद लम्बे या फिर पतले पीस में काट सकते हैं।

यह भी पढ़े: आलू पापड़ रेसिपी | Crispy Aloo Papad Recipe | Potato Papad Recipe

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :