X

सूजी का दही भल्ला | Suji Dahi Bhalla Recipe | How to make Dahi Vada

Suji Dahi Bhalla

आज हम बना रहे हैं सूजी के दही भल्ले – (Suji Dahi Bhalla)। हम लोग दाल के दही भल्ले तो अक्सर बनाते ही रहतें हैं लेकिन दाल के दही भल्ले बनाने के लिए हमें पहले तैयारी करनी पड़ती है जो थोड़ा सा मुश्किल काम है।

इसलिए आज हम यहां पर आपको सूजी के दही वड़े बनाना बताएंगे जिन्हे बनाना उतना ही आसान है। इन्हे हम तुरंत बना कर खा सकते हैं। सूजी के दही वड़े बनाने में बिलकुल भी टाइम नहीं लगता। बस सूजी को 10 मिनट पहले दही में भिगोना पड़ता है।

दाल के दही वड़ों के लिए डाल को 4-5 घंटे पहले भिगोना पड़ता है इसलिए सूजी के दही भल्ले खाने में भी उतने ही टेस्टी होते हैं जितने की दाल के दही भल्ले।

तो फिर चलिए शुरू करते हैं सूजी के दही भल्ले बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make semolina Dahi Bhalla Recipe

दही – 1 कप
सूजी – 1 कप
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 टुकड़ा
नमक – 1/2चम्मच ( टेस्ट के अकॉर्डिंग )
बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच

यह भी पढ़े: आलू के फलाहारी दही बड़े | Potato Dahi Vada recipe | Aalu Ke Falahari Dahi Bhalle

तेल तलने के लिए —

सूजी के दही वड़े बनाने की विधि – Method of making semolina Dahi Bhalla Recipe – How to make Dahi Bhalla recipes :

: घोल तैयार करना -:Suji Dahi Bhalla Recipe

किसी भी भी एक बड़े बर्तन में सूजी को ले लीजिये। सूजी में दही डाल कर घोल लीजिये। साथ ही डाल दीजिये नमक, खाने वाला सोडा। अब इन सभी चीजों को अच्छे से फेंटिए। जितना ज्यादा आप इस बैटर को फेंटेंगे उतना ही अच्छे भल्ले फूले फूले सॉफ्ट बनेंगे।
बैटर को हमें बिलकुल पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा रखना है अगर आपको यह गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूथ बैटर बनाकर तैयार कर लीजिये

बैटर को 10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिये ताकि सूजी अच्छे से फूल जाये।

यह भी पढ़े: Recipe videos: Navratri ka prasad | Paneer Dahi Bhalle | Rava Idli | Poha Recipe

: वड़े बनाना -:Suji Dahi Bhalla Recipe

10 मिनट बाद ढक्क्न हटा कर चैक करेंगे की बैटर बिलकुल तैयार है। बैटर में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटी हुई अदरक भी डाल दीजिये। सभी चीज़ों को एक बार अच्छे से मिला लीजिये।

एक कड़ाही में तेल डालिये और गरम कीजिये याद रहे तेल इतना और की वड़े आराम से डीप फ्राई हो जाएं।
जैसे ही तेल गरम हो जाये स्पून की हेल्प एक भरकर बैटर लीजिये और कड़ाही में डाल दीजिये। इसी तरीके से जितने वड़े कड़ाही में आ जाएं उतने डाल दीजिये।

: वड़े तलना–:Suji Dahi Bhalla Recipe

वड़ों को एक साइड से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये गैस की फ्लैम मीडियम रखिये।

वड़े एक साइड से ब्राउन होने पर कलछी की हेल्प से पलट दीजिये और दूसरी साइड से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए।

दूसरी साइड से अच्छे से वड़े सिक गए है तो इन्हे किसी भी नेपकिन लगी प्लेट पर निकाल लीजिये ताकि एक्स्ट्रा आयल नेपकिन अपने अंदर ले ले। सभी वड़े इसी तरीके से सेक कर तैयार कर लीजिये।

यह भी पढ़े: व्रत स्पेशल दही | Dahi For Fasting | Vrat wali dahi

: सर्व करना – :Suji Dahi Bhalla Recipe

सर्व करने से थोड़ी देर पहले कुछ वड़े साफ पानी में डाल कर रखिये। 5 मिनट बाद दोनों हाथों के बीच वड़ा रखिये और हलके हाथों से दवा दीजिये ताकि उसका पानी निकाल जाये।

सर्विंग प्लेट में चार वड़े रखिये उनके ऊपर फेंटी हुई दही डालिये,एक चम्मच हरी चटनी फैलाईये ऊपर से भुना जीरा छिड़किये इसके बाद मीठी चटनी डालिये। सर्व करने के लिए दही बड़े तैयार हैं।

यह भी पढ़े: दही वड़ा | दही भल्ला बनाना | Dahi Vada | Dahi Bhalla Recipe

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :