X

पोहा पकोड़ा रेसिपी | Poha Pakora Recipe| How To Make Poha Pakoda

Poha Pakora Recipe

पोहा पकोड़ा – Poha Pakora Recipe – बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। यह अंदर से सॉफ्ट और बहार से क्रिस्पी होता है। इसे बारिस के मौसम में या फिर कभी भी दिन में हलकी भूक में बनाकर खाया जा सकता है।

इसे बनाने में बिलकुल भी समय नहीं लगता। आलू और पोहा से बना यह पकोड़ा स्वाद में बहुत ही मजेदार होता है। आलू ,प्याज़ ,पनीर इन सब चीज़ों के पकोड़े तो हम लोग अक्सर बनाते ही रहते हैं लेकिन आज हम यहां पर बना रहें पोहा से पकोड़े। तो चलिए शुरू करते हैं। पोहा पकोड़ा बनाना।

यह भी पढ़े: प्याज़ के पकोड़े बनाना | Pyaj Pakora | Onion Pakora Recipe

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Poha Pakora recipe | Poha Pakoda Recipe

पोहा – 1 कटोरी ( भीगा हुआ )
आलू – 5-6 (उबले हुए )
प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकश किया हुआ

मसाले —-

लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
नमक – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्म्च
अमचूर – 1 चम्मच

यह भी पढ़े: बटर पनीर मसाला बनाना | Butter Paneer Masala Recipe

: पोहा पकोड़ा रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Poha Pakoda Recipe| How to make Poha pakora Shake :

पोहे पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े बर्तन पोहा को १० मिनट के लिए भिगो देंगे। १० मिनट बाद पानी निकाल देंगे और पोहा को ५ मिनट के लिए हल्का ड्राई होने देंगे।

: मिश्रण बनाना -:

जैसे ही पोहा ड्राई हो जाये इसमें मिला देंगे उबले हुए आलू। पोहा और आलू को अच्छे से मैस कर लीजिये। अब डालेंगे इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, हींग,नमक इन सभी चीज़ों को भी अच्छे से मिला दीजिये।

साथ ही कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च, अदरक भी डालकर मिला दीजिये।
पोहा पकोड़ा बनाने के लिए मिश्रण बिल्कुल तैयार है।

यह भी पढ़े: बूंदी रायता बनाना | Boondi Raita Recipe

:पकौड़ा बनाना —:

किसी भी एक प्लेट में 2 टेबल स्पून सूजी ले लीजिये।

अब हाथों को आयल लगाकर चिकना कर लीजिये ताकि मिश्रण हाथों पे चिपके ना। मिश्रण में से थोड़ा सा नीबू के आकर जितना मिश्रण लीजिये और दोनों हाथों से गोल करते हुए लोई जैसा बना लीजिये।अब इस लोई को सूजी में घुमाते हुए सूजी की एक पतली लेयर लगा दीजिये इसी तरह सभी पकोड़े बनाकर तैयार कर लीजिये।

: पकोड़ा फ्राई करना -:

गैस ऑन करके एक कड़ाही गरम होने के लिए रख दीजिये पकोड़े डूब जाये इतना तेल डालकर गरम होने दीजिये।
तेल को अच्छा ग्राम कर लीजिये। जैसे ही तेल गरम हो जाये इसमें पकोड़े डाल दीजिये। एक साथ इतने पकोड़े डाल दीजिये जितने की कड़ाही में आ जाये।

पकोड़ों को एक साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। जैसे ही पकोड़े गोल्डन ब्राउन यानि की क्रिस्पी सिक जाये उन्हें पलट दीजिए और दूसरी साइड से भी ब्राउन होने तक सिकने दीजिये।
गैस की फ्लैम हाई ही रखनी है।
जब पकोड़े सिक जाएं इन्हे किसी भी प्लेट में निकाल लीजिये।
गरमागरम पकोड़े सिक कर तैयार हैं इन्हे आप अपने मनपसंद चटनी या सॉस या फिर चाय के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़े: आलू की कचौरी बनाना | Aloo Kachauri | Potato Kachauri Recipe

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :