X

सूजी के पकोड़े | Suji Pakora | Semolina Pakora Recipe

सूजी के पकोड़े (Suji Pakora -Semolina Pakora) कुरकुरे और खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। सूजी के पकोड़े बनाने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता है। ये झटपट बन जाते हैं। हल्की-फुल्की भूक में खाने के लिए ये सबसे बेस्ट हैं। तो आईये आज हम बताते हैं सूजी के पकोड़े बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make suji pakoda

सूजी – 3 कप
प्याज़ – 2
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून

धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्ममच
हींग – एक चुटकी
बेकिंग पाउडर – 3/4 चमच्च
नमक – 1/2 चम्मच(स्वादनुसार )।

सूजी के पकोड़े बनाने की विधि – Method of making Suji Pakora -Semolina Pakora:

सबसे पहले एक बर्तन में सूजी लीजिये। प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया को बारीक- बारीक काट लीजिये।

अब सूजी में अदरक पेस्ट डालिये लाल मिर्च, हींग, नमक, बारीक कटा धनिया, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, प्याज़ डाल कर पानी डालते हुए घोल बनाईये।

घोल को हमें बेसन के पकोड़े बनाने के लिए घोलते हैं उससे थोड़ा सा पतला रखना है। अब सूजी के बेटर(घोल ) को 10-से 15 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दें ताकि सूजी भी फूल कर सेट हो जाये।
अब कड़ाही में तेल गरम कीजिये।

तेल गरम होने पर एक- एक पकोड़ी चम्मच या हाथ से डालते जाईये ।
एक साइड से ब्राउन होने पर पकोड़ी पलट दीजिये। दूसरी साइड से भी पकोड़ी ब्राउन हो जाये तो प्लेट में निकाल लीजिये।

इसी तरीके से बाकि की भी पकोड़ियां सेक लीजिये। सूजी के पकोड़े तैयार हैं

इन्हे दही वाली हरे धनिये की चटनी,या टमेटो सॉस ,इमली की मिट्ठी चटनी से गरमागरम सर्व कीजियेे।

याद रखने योग्य बातें –

1. सूजी के घोल में आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी ऐड कर सकते हैं जैसे (मेटर, गाजर, गोबी, शिमला मिर्च, कुछ भी)।

2.मटर को कूट कर डालें और गाजर को क्रम्बल (कदूकस ) करके, बाकि की सब्जियों को बारीक काट कर डाल दें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :