X

सूजी का उत्तपम बनाना | Suji Uttapam | Rava Uttapam Recipe

Suji Uttapam By Rashmi Chahar

सूजी का उत्तपम(Suji Uttapam – Rava Uttapam) बनाना बहुत ही आसान है। यह ब्रेक फ़ास्ट के लिए बहुत ही अच्छी रेसिपी है। और जो लोग ज्यादा ऑयली चीज़ खाना पसंद नहीं करते उन्हें यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।
कभी बच्चों का लंच बनाने में लेट हो रही हैं और झटपट कुछ बनाना है तो तुरंत फुरंत उत्तपम बना डालें।
बच्चे तो इसे बहुत ही पसंद करते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Suji Uttapam – Rava Uttapam

सूजी – 2 कप
दही – 1 कप
शिमला मिर्च – 1
टमाटर – 1

प्याज़ – 1
अदरक – 1 टुकड़ा
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून

राई – चौथाई चम्मच
लाल मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
नमक स्वादनुसार
तेल – 1 टेबल स्पून

सूजी का उत्तपम बनाने की विधि – Method Of Making Suji Uttapam – Rava Uttapam:

सबसे पहले एक कटोरे में सूजी और दही, राई, नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पकोड़े के घोल जैसा बेटर बना लीजिये।

10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिये इससे सूजी फूल जाएगी और उत्तपम एकदम भड़िया बनेगा। अब टमाटर, प्याज़, शिमला, हरी मिर्च,हरा धनियां,अदरक को एक प्लेट में बारीक काट लीजिये।

10 मिनट बाद बेटर को चैक कीजिये अगर बेटर गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा सा पानी डालकर उत्तपम वाली कंसिस्टेंसी कीजिये।

एक नॉनस्टिक तवा गरम कीजिये। एक चम्मच तेल तवे पर फैला कर तवे को चिकना कीजिये।

गरम तवे पर एक चमचा बेटर फैलाईये और उत्तपम को 3-4 इंच के व्यास जितना बड़ा फैलाईये। अब इसके ऊपर डालिये बारीक कटी हुई प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, और सब्जियों को चमचे से दबा दीजिये।

अब उत्तपम को एक साइड से ब्राउन होने तक ढक कर सेकिये। जब उत्तपम ब्राउन हो जाये तो पलट कर दूसरी साइड से सेकिये।

दोनों साइड से सिकने के बाद प्लेट में निकल लीजिये। इसी प्रकार बाकि बेटर के भी उत्तपम सेकिये और गरमागरम उत्तपम हरी चटनी या नारियल की चटनी से सर्व कीजिये।

यह भी पढ़ें :- आलू बेसन सूजी चीला | Aloo Besan Suji Cheela Recipe

यह भी पढ़ें :- आलू की कचौरी बनाना | Potato Kachauri Recipe

यह भी पढ़ें :- मूली का भरवां पराठा बनाना | Mooli Paratha

यह भी पढ़ें :- आटे की पूड़ी बनाना | How to make atta poori

याद रखने योग्य बातें – Suji Uttapam – Rava Uttapam

उत्तपम का बेटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।

उत्तपम बनाते समय आप अपनी मन पसंद सब्जियां उपयोग कर सकते हैं

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :