X

सोया चंक्स पुलाव | Soya Chunks Pulao Recipe | How To Make Soya Chunks Pulao

Soya Chunks Pulao Recipe By Rashmi Chahar

सोया चंक्स पुलाव(Soya Chunks Pulao) खाने में बहुत ही पौष्टिक होता है क्यूकि सोया चंक्स में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक पायी जाती है। जितना यह खाने में पौष्टिक होता है उतना टेस्टी भी होता है।

इसे बनाने के लिए सोया चंक्स को थोड़ी देर पहले गुनगुने पानी में भिगोना पड़ता है। सोया चंक्स वाले चावल हम लोग दाल, राजमा के साथ खाने के लिए बनाते ही रहते है लेकिन आज हम यहां पर पुलाव बनाना बता रहे हैं जिसे बिना दाल,छोले के खाया जा सकता है यह(Soya Chunks Pulao) बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Soya Chunks Pulao

बासमती चावल – 1 कप (लम्बे वाले )
सोया चंक्स – 1 कप
प्याज़ – 2(बारीक कटी )
आलू – 1(पीस में कटा हुआ )
टमाटर – 2-3 (बारीक कटे हुए )
हरी मिर्च – 2(बारीक कटे हुए )
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा कटा हुआ
जीरा – 1/2 चम्मच
राई – चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनियां पाउडर – 1 चम्मच
नमक आवश्यकता अनुसार
विनेगर – 2 चम्मच

सोया चंक्स पुलाव बनाने की विधि – Method of making Soya Chunks Pulao – How to make Soya Chunks Pulao :

सबसे पहले चावल को धो कर 1 घंटे या आधे घंटे के लिए साफ पानी में भिगो दीजिये जिससे चावल फूल जाते हैं और पकने में ज्यादा टाइम नहीं लेते।

एक बर्तन में साफ गुनगुना पानी लीजिये जिसमे सोया चंक्स डालकर 15 मिनट के लिए रख दीजिये।

चावल उबालना –

कुकर में एक घंटे पहले भीगे हुए चावल,कटा हुआ आलू डाल दीजिये आवश्यकता अनुसार (1/2चम्मच ) नमक डालकर चावल का तीन गुना पानी डाल दीजिये। ढक्क्न बंद कर करके गैस पर रख दीजिये।

एक सीटी भरने के बाद गैस बंद कर दीजिये। कुकर की गैस जब पूरी तरह से अपने आप निकल जाये तब ढक्क्न खोलकर देखिये की चावल पक चुके हैं।

अगर खुले चावल उबालना चाहते हैं तो एक भगोनी लीजिये चावल, नमक और तीनगुना पानी डालकर उबलने रख दीजिये। गैस की फ्लेम कम कर दीजिये। ढक कर पकने दीजिये। 10-15 मिनट में चावल पक कर तैयार हो जाते हैं तब गैस बंद कर दीजिये।

फ्राई करना –

एक पेन में 2-3 टेबल स्पून तेल डालिये गरम होने दीजिये। गरम तेल में जीरा,राई,अदरक तड़काईये। कटी हुई प्याज़,हरी मिर्च डालकर ब्राउन होने तक भून लीजिये।

कटे हुए टमाटर डाल कर नरम पड़ने तक भूनिये। जब टमाटर नरम पड़ जाये तब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला (चाहो तो),नमक थोड़ा सा( क्यूकि नमक उबले हुए चावल में डाल चुके हैं) डाल कर मिक्स कर दीजिये।

सोया चंक्स को पानी में से निचोड़ कर डाल दीजिये और मसाले में मिला दीजिये। सोया चंक्स 3-4 मिनट तक ढक कर पका लीजिये ताकि मसाले सोया चंक्स में अच्छे से जज्ब हो जाएं।

इसके बाद डाल दीजिये पके हुए चावल अच्छे से मिक्स कर दीजिये 3-4 मिनट के लिए ढक दीजिये। गैस कम कर दीजिये। चावल में खट्टापन लाने के लिए विनेगर डाल दीजिये।

ढक्क्न हटाईये हरा धनिया डालकर सर्व कीजिये। सोया चंक्स पुलाव(Soya Chunks Pulao) बनकर तैयार है। इसे आप हरी चटनी, रायता, दही, किसी के भी साथ सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें -(Soya Chunks Pulao)

1.सोया चंक्स पुलाव(Soya Chunks Pulao) में आप अपने मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं।

2.ज्यादा तीखा खाना पसंद है तो लाल मिर्च पाउडर थोड़ा ज्यादा रख लें या हरी मिर्च ज्यादा डाल लें।

3.पुलाव को घी में भी बनाया जा सकता है। पुलाव(Soya Chunks Pulao) को सर्व करते टाइम २ चम्मच घी डाल लें तो टेस्ट और भी ज्यादा आता है।

4.सोया चंक्स पुलाव को खट्टा करने के लिए अगर विनेगर नहीं है तो नीबू भी डाला जा सकता है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+


Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :