X

पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela |Paneer Suji pancake recipe

Paneer Suji Cheela by rashmi chahar

चीला (Paneer Suji cheela) अनेक तरीकों से अलग -अलग चीजों के बनाये जाते हैं। जैसे आटे का मीठा चीला, बेसन का चीला इस तरह के कितने प्रकार के चीले हमारे यहां बनते हैं। लेकिन हम यहां आपको बता रहे हैं पनीर सूजी का चीला(Paneer Suji cheela) बनाना।

यह बहुत ही कम टाइम में बन जाता है। ब्रेकफास्ट के लिए, बच्चों के टिफिन के लिए बहुत ही बेस्ट होता है।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make suji cheela

दही -1 कप
सूजी – डेड कप
गाजर – आधा कप कद्दूकश किया हुआ
पनीर – एक कप कद्दूकश किया हुआ
हरी मिर्च – एक बारीक कटी हुई
हरा धनिया – एक टेबल स्पून
अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
नमक – 1/2 चम्मच ( स्वादनुसार )
हींग – 2 पिंच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

सूजी का चीला बनाने की विधि – Method of making paneer suji cheela – How to make suji pancake :

घोल तैयार करना -(Paneer Suji cheela)

सबसे पहले हम सूजी का बेटर बना कर रखेंगे। तो बेटर बनाने के लिए एक कटोरे में मेदा और सूजी नमक और दही डालकर पानी डालते हुए पतला घोल बना लें और 10 मिनट के लिए रख दें ताकि हमारी सूजी अच्छे से फूल जाये और चीला फटे ना।

10 मिनट बाद घोल में पनीर, प्याज़, हरी मिर्च,लाल मिर्च, अदरक, हरा धनिया को मिला कर अच्छे मिक्स करें। सब्जियां मिलाने के बाद अगर घोल गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा सा पानी मिला कर पतला कर लें इससे चीला फैलाने में आसानी रहेगी।

चीला बनाना -(Paneer Suji cheela)

अब नॉनस्टिक तवा गरम करें और गरम तवा पर एक चम्मच तेल डालकर फैला लें। घोल को एक बार चमचे से चला लीजिये और एक चमचा भरकर तवे पर डाल दीजिये। घोल को उसी चमचे से गोलाई में पतला फैला दीजिये। इसे एक साइड से ब्राउन होने तक मीडियम गैस पर सिकने दीजिये।

चम्मच से किनारों और चीले के ऊपर थोड़ा सा तेल लगा दें। एक साइड से चीला ब्राउन होने पर पलट दें। अब दूसरी साइड भी ब्राउन होने पर चीला को प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकि चीले भी बना लें।

चीले बनकर तैयार हैं आप इन्हे हरी चटनी, सॉस के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें :- मीठे चीला बनाना | How to make sweet cheela

यह भी पढ़ें :- बेसन का चीला बनाना | How to make Besan Cheela

यह भी पढ़ें :- आलू के पराठे बनाना | How to make Aloo Paratha

यह भी पढ़ें :- गुड़ के मीठे चीले बनाना | How to make sweet cheela

याद रखने योग्य बातें -Suji cheela

1. चीले का बेटर पतला ही रखें। अगर सूजी फूलने के बाद बेटर गाढ़ा हो गया है तो उसमे थोड़ा सा पानी डालकर पतला कर लें।

2. प्याज़ पसंद ना हो तो बिना प्याज़ के भी बना सकते हैं।

3.सूजी के चीले का बेटर मिक्सी में डालकर भी बना सकते हैं।

4. बेटर में आप अपनी पसंद की सब्जियाँ डाल सकती हैं लेकिन सब्जियों को मिक्सी में हल्का पीस लें।

5.पनीर ना हो तो बिना पनीर के भी बना सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :