X

मूली का भरवां पराठा बनाना | Mooli Paratha | Stuffed Daikon Paratha

Stuffed Mooli Paratha

ब्रेक फ़ास्ट में हम लोग भरवां पराठे दही के साथ बहुत पसंद करते हैं। इसमें मूली के भरवां पराठे(stuffed Mooli Paratha) मिल जाये तो सुबह के नाश्ते का मजा ही कुछ अलग है।

भरवां पराठे बहुत तरीके से बनाये जाते हैं लेकिन यहां पर हम आपको बहुत ही सिंपल और स्वादिष्ट पराठे बनाने का तरीका बता रहे हैं।

मूली के भरवां पराठे में ज्यादातर फटने की शिकायत रहती है और पराठे अच्छे नहीं बन पाते। इसी लिए आज में आपको तीन तरीके से भरवां मूली पराठा बनाना बताउंगी जिससे आप किसी भी तरीके से पराठे(stuffed Mooli Paratha) बना कर खा सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं भरवां पराठे तीन तरीके से किस तरह बनते हैं।
तो आईये देखते हैं मूली के भरवां पराठे बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make stuffed Mooli Paratha-Daikon Paratha

आटा लगाने की सामग्री –

गेंहू का आटा 3-4 कप
नमक स्वादनुसार
पानी – 2-3कप

आटा लगाना -(stuffed Mooli Paratha)

किसी परात या थाली में आटा लें और नमक डालकर मिक्स कीजिये। अब पानी डालते हुए आटे को नरम गूँथ लीजिये। और 10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिये। आटा हमरा तैयार है।

पराठे में भरने की सामग्री -Mooli Paratha-Daikon Paratha

मूली -2 बड़ी
हरी मिर्च –2 बड़ी
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून
अदरक – 2 टुकड़ा

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक स्वादनुसार
हींग – 1-2 पिंच

घी – पराठों पर लगाने के लिए
धनिया पाउडर – 1 चम्मच

मूली का भरवां पराठा बनाने की विधि – Method of making stuffed Mooli Paratha-Daikon Paratha:

सबसे पहले हम मूली को धो कर ऊपर से छील लेंगे। इसके बाद मूली को कदूकस कर लीजिये।

अब कदूकस की हुई मूली को अच्छे से निचोड़ लें ताकि मूली का एक्ट्रा पानी निकल जाये। और एक प्लेट में रख लें।

हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक को बारीक काट लें। अदरक को कदूकस भी कर सकते हैं।

कदूकस की हुई मूली में हरी मिर्च, हरा धनियां,हींग, अदरक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें।
पराठे बनाने के लिए पीठी तैयार है।

तरीका – 1(stuffed Mooli Paratha)

गुंथे हुए आटे में से लोई तोड़ कर गोल कर लें। एक प्लेट में आधा कप सूखा आटा रख लें। लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच व्यास की बेल लें।

जितनी स्टफिंग पराठे में भरनी है उतनी प्लेट में अलग करें और उसमे अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग ( 1 पिंच या 2 पिंच ) नमक मिलाईये।
अब बेली गयी रोटी के ऊपर एक बड़ी चम्मच मूली की पीठी भरकर रोटी को ऊपर की साइड गोल फोल्ड कर लें और ऊपर एक्ट्रा बचा हुआ आटा तोड़कर निकल दें और थोड़ा सा उसमे दबाब देकर बंद कर दें।

अब इस मूली की पीठी भरी हुई रोटी को फिर से सूखे आटे में दोनों साइड से लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में बेल कर बड़ा करें और गरम तवे पर डाल दें।
एक साइड ब्राउन होने पर पलट दें। दूसरी साइड ब्राउन होने पर दोनों साइड पराठे के ऊपर चम्मच से घी लगा दें और पलट कर सेक लें। प्लेट में निकाल लें इसी तरह बाकि पराठे भी सेक लीजिये।

तरीका -2 (stuffed Mooli Paratha)

पूरी स्टफिंग में नमक मिला लीजिये अब 2 छोटी छोटी लोई अलग -अलग पतली बेल कर तैयार कीजिये। एक पतली रोटी के ऊपर स्टफिंग रखिये दूसरी रोटी को ऊपर से रख कर किनारे दबा दीजिये। अब इसे बेल कर पराठा तैयार कर लीजिये। इस प्रकार भी बना सकते हैं।

तरीका – 3(stuffed Mooli Paratha)

पूरी स्टफिंग में नमक मिला लीजिये गुंथे हुए आटे में से लोई तोड़ कर गोल कर लें। एक प्लेट में आधा कप सूखा आटा रख लें। लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच व्यास की बेल लें। अब बेली गयी रोटी के ऊपर एक बड़ी चम्मच मूली की पीठी भरकर रोटी को ऊपर की साइड गोल फोल्ड कर लें और ऊपर एक्ट्रा बचा हुआ आटा तोड़कर निकल दें और थोड़ा सा उसमे दबाब देकर बंद कर दें।

अब इस मूली की पीठी भरी हुई रोटी को फिर से सूखे आटे में दोनों साइड से लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में बेल कर बड़ा करें और सेक लें इस प्रकार भी सभी पराठे तैयार किये जा सकते हैं।
लेकिन ज्यादा पराठे अगर हम बना रहे हैं तो नमक मिलाने से मूली में मॉस्चर ज्यादा हो जाता है और पराठे फटने लगते हैं। आपको जो भी तरीका पसंद आये उससे पराठे बना लीजिये।

मूली के भरवां पराठे तैयार हैं आप इन्हे आलू की सब्जी ,दही, हरी चटनी अपनी मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें :- मीठे चीला बनाना | How to make sweet cheela

यह भी पढ़ें :- बेसन का चीला बनाना | How to make Besan Cheela

यह भी पढ़ें :- आलू के पराठे बनाना | How to make Aloo Paratha

यह भी पढ़ें :- गुड़ के मीठे चीले बनाना | How to make sweet cheela

याद रखने योग्य बातें -(stuffed Mooli Paratha)

अगर मूली की पीठी पराठे में भरने के लिए पहले बना के रखनी हैं तो उसमे नमक न मिलाएं।

जब हम पराठे बनाना शुरू करेंगे तभी उसमे नमक मिलाना है।

पहले नमक मिलाने से पीठी पतली हो जाती है और पराठे फैट जाते है।

अगर पराठे बेलने में चिपक रहे है तो सूखे आटे में बार बार लपेट कर बेलें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :