X

दही वड़ा | दही भल्ला बनाना | Dahi Vada | Dahi Bhalla Recipe

Dahi Bhalla Dhahi Vada Dahi Wada Recipe Rashmi Chahar

बच्चे, बड़े सभी को दही से बने दही बड़े यानी दही भल्ले बहुत पसंद होते है। दही भल्ले(dahi Vada-Dahi Bhalla) कई प्रकार से बनाये जाते हैं जैसे सूजी के दही भल्ले, मूंग दाल के दही भल्ले, उड़द दाल के दही भल्ले।

उड़द दाल के दही भल्ले बनाने के लिए हमें पहले से तैयारी करनी पड़ती है और आज हम बनाना बता रहे हैं उड़द दाल के दही भल्ले। तो चलिए स्टार्ट करते है दही भल्ले बनाना।


आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Dahi Vada- Dahi Bhalla – Dahi Wada

उड़द दाल ( धुली हुई) – 2 कप
दही – 500 ग्राम
बेकिंग पाउडर – चौथाई चम्मच
भुना जीरा – 1 चम्मच

चीनी – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादनुसार
हींग – 2-3 पिंच
चाट मसाला – 1 बड़ा चम्मच

हरी चटनी
मीठी चटनी
तेल तलने के लिए।

दही वड़ा(Dahi vada- Dahi Bhalla-Dahi Wada) बनाने की विधि – Method Of Making Dahi Bhalla-Dahi Vada :

उड़द की दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दीजिये। दही वड़े रात को बनाने हैं तो सुबह भिगो दीजिये, सुबह बनाने हैं तो रात को भिगो दीजिये।

4-5 घंटे बाद दाल का पानी निकाल कर साफ पानी में धो लीजिये। बिना पानी डाले दाल को दरदरी पीस लीजिये। एक बड़े बर्तन में दाल डालिये चौथाई चम्मच नमक डालकर अच्छे से 5-6 मिनट तक फेंटते रहिये।

बेकिंग पाउडर डालकर और 1-2 मिनट फेंटिए। वड़े के लिए दाल तैयार है। ज्यादा फेंटने से वड़े सॉफ्ट फुले हुए बनते हैं।

एक कड़ाही गैस ऑन करके गरम होने के लिए रखिये। वड़े तलने के तेल डाल दीजिये।तेल को गरम होने दीजिये।

अब दोनों हाथों को पानी से हल्का गीला कर लीजिये। दाल तोड़िये और नीबू के आकर जितना बड़ा गोला बना लीजिये कड़ाही में डाल दीजिये। इसी प्रकार दाल के गोले बना -बना कर कड़ाही में डाल दीजिये।

मीडियम गैस पर एक साइड से ब्राउन होने तक सेकिये पलट दीजिये। दूसरी साइड से ब्राउन होने दीजिये।

एक प्लेट में नेपकिन लगा लीजिये। वड़े ब्राउन होने पर नेपकिन लगी प्लेट में सभी वड़े निकाल लीजिये।

5-6 कप पानी एक बड़े कटोरे में डाल लीजिये। आधा चम्मच नमक, हींग डालकर मिक्स कर दीजिये। हींग पचाने में सहायक होती है इसलिए हींग का उपयोग किया जाता है।

इस हींग के पानी में वड़ों को डालकर 10-15 मिनट के लिए रख दीजिये जिससे वड़े फूल जायेंगे। अगर 5-6 मिनट के लिए ही भिगोना है तो गरम पानी ले लीजिये।

दही तैयार कीजिये —

दही को अच्छे से फेंट लीजिये। एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालकर मिला दीजिये। साइड में रख दीजिये।

वड़े पानी में फूल कर सॉफ्ट हो गए हैं। एक -एक वड़ा उठाईये दोनों हाथों से दबा कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दीजिये और एक प्लेट में रखते जाईये।

कुछ वड़े दही में डाल कर रख दीजिये 10 मिनट बाद ये परोसने के लिए तैयार हो जायेंगे।

परोसिये –

एक प्लेट लीजिये इसमें दही में से निकाल कर चार वड़े रखिये थोड़ा सा नमक भुना जीरा चाट मसाला चारो और बुरक दीजिये।

2 चम्मच मीठी चटनी डालिये, 2-3 चम्मच हरी चटनी डालिये फिर से थोड़ा चाट मसाला बुरकीये और सर्व कीजिये।

खट्टे मीठे दही वड़े – दही भल्ले(Dahi vade -Dahi Bhalle) बनकर तैयार हैं।

याद रखने योग्य बातें – Dahi Vade – Dahi Bhalle

दाल पीसते टाइम पानी बिल्कुल भी ना डालें। बिना पानी के पिसी दाल के वड़े बहुत अच्छे बनते हैं।

अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो लाल मिर्च नमक जीरा के साथ डाल सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :