X

चीज़ पनीर बेसन चीला – | Cheese Paneer Besan Cheela Recipe | Cheese Paneer Besan Cheela

Cheese Paneer Besan Cheela by rashmi chahar

सब्जियों की स्टफिंग से भरे बेसन के चीले(Cheese Paneer Besan Cheela) खाने में बहुत ही टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान होते हैं। इन्हे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता। गरम- गरम अगर इन्हे खाया जाये तो ये बहुत ही अच्छे लगते हैं।

इन्हे हम बीन्स और पनीर डालकर कर बनाएंगे जिनमे प्रोटीन की मात्रा अधिक पायी जाती है। बच्चों के लिए भी ये फायदेमंद होते हैं और बच्चों को तो ये जरूर पसंद आने वाले हैं।

तो बनाना स्टार्ट करते हैं चीज़ पनीर बेसन चीला (Cheese Paneer Besan Cheela |)।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Vegetable Besan Cheela – Cheese Paneer Besan Cheela

चीला के घोल की सामग्री – (Vegetable Besan Cheela)

बेसन – 1 कप
मैदा – 1/2 कप
खाने का सोडा- 2 पिंच
नमक स्वादनुसार

स्टफिंग सामग्री – (Vegetable Besan Cheela |)

बीन्स – 1oo ग्राम
गाजर – 1 बड़ा
पत्ता गोभी – 250 ग्राम
प्याज़ – 2
शिमला मिर्च – 1
टमाटर – 2
पनीर – 100 ग्राम
चीज़ – 100 ग्राम
हरी मिर्च – 1
हरा धनियां

मसाले -(Vegetable Besan Cheela | )

हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – चौथाई चम्मच
धनियां पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
नमक स्वादनुसार
टोमेटो सॉस – 2 चम्मच

चीला बनाने की विधि – Method of making Vegetable Besan Cheela – How to make Cheese Paneer Besan Cheela :

वेजिटेबल बेसन के चीले बनाने के लिए सबसे पहले घोल बनाकर तैयार करते हैं।

घोल बनाना -(Vegetable Besan Cheela)

एक बर्तन में एक कप बेसन छान कर ले लीजिये उसी में आधा कप मैदा भी छान लीजिये। इसमें 2 पिंच खाने का सोडा और स्वादनुसार ( 1/2 चम्मच से कम ) नमक डालकर थोड़ा – थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये।

घोल इतना पतला होना चाहिए की तवे पर फैलाने के बाद अपने आप चारों और फेल जाये। घोल को लगातार 5 से 6 मिनट तक गुठलियां ख़तम होने तक घोल लीजिये। घोल को स्टफिंग बनने तक ढक कर रख दीजिये।

स्टफिंग बनाना -(Vegetable Besan Cheela)

सभी सब्जियों को बारीक काट कर तैयार कर लीजिये। गाजर को कद्दूकश कर लीजिये पनीर को छोटे- छोटे पीस में काट लीजिये। पत्ता गोभी, बीन्स ,शिमला मिर्च ,प्याज़ ,हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये।

एक पेन में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये। तेल गरम होने के बाद कटे हुए बीन्स ,शिमला मिर्च ,प्याज़ ,पत्ता गोभी, हरी मिर्च ,गाजर पनीर , आधा चम्मच नमक डालकर मिक्स कीजिये।

अब इसमें हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर , चाट मसाला डालकर मिक्स कर दीजिये। अब इसमें डाल दीजिये 2 चम्मच टमैटो सॉस। किसी ढक्क्न से ढक कर 2-3 मिनट के लिए पकने दीजिये।

जब जब सब्जियां पक जाये गैस बंद कर दीजिये हरा धनिया मिला दीजिये स्टफिंग तैयार है।

यह भी पढ़ें :- आलू बेसन सूजी चीला | Aloo Besan Suji Cheela Recipe

यह भी पढ़ें :- पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela

यह भी पढ़ें :- सूजी का उत्तपम बनाना | Suji Uttapam

यह भी पढ़ें :- आटे की पूड़ी बनाना | How to make atta poori

चीला बनाना – (Vegetable Besan Cheela)

बैटर (घोल ) को चमचे से एक बार चला लीजिये। नॉनस्टिक त्वा गरम कीजिये। तवे पर घी लगा कर चिकना कीजिये और नेपकिन से पौंछ लीजिये। अब एक चमचा भरकर तवे पर बैटर डालिये चमचे की हेल्प से गोल करते हुए पतला फैला दीजिये। गैस की फ्लेम बिलकुल कम रखिये।

चीले के ऊपर एक चम्मच के बराबर चीज़ कद्दूकश करे फिर एक चम्मच भरकर स्टफिंग रखिये और लम्बाई में फैला दीजिये। चीला नीचे की साइड से डार्क ब्राउन सिक जाये तो उसे स्टफिंग के दोनों साइड फोल्ड कर दीजिये और प्लेट में निकाल लीजिये। इसी प्रकार बाकी चीले भी सेक कर तैयार कर लीजिये।

चीले बनकर तैयार हैं आप इन्हे हरी चटनी, सॉस किसी के भी साथ सर्व कीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :