X

गाजर का गजरेला | Gajar Ka Gajrela | Spacial Gajar Ka halwa | Carrot Kheer

Gajar Ka Gajrela by Rashmi Chahar

गाजर का हलवा हम सर्दियों में बहुत बार बना लेते हैं शादी पार्टी बगेरा में भी गाजर का हलवा बहुत बनाया जाता है। लेकिन आपने गाजर का गजरेला(Gajar Ka Gajrela) कभी नहीं खाया होगा। यह गाजर के हलवा की तरह ही टेस्टी होता है लेकिन बनाने में बहुत ही आसान और खाने में लाज़बाब होता है।

गाजर का हलवा तो सभी लोग हमेशा बनाते ही रहते हैं लेकिन आज गाजर का गजरेला(Gajar Ka Gajrela) बनाना देखिये और बनाईये खाईये बहुत ही मजेदार लगेगा।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Gajar ka Gajarela – Gajrela Recipe

गाजर – 1/2 kg
दूध – 1 लीटर
काजू – 10 से 12
बादाम – 10 से 12
इलायची – 4-5
केसर – 1 पिंच
चीनी – 1/2 कप (स्वादनुसार )

गाजर का गजरेला बनाने की विधि – Method of making Gajar Ka Gajrela – How to make Gajrela :

सबसे पहले गाजर को धो लीजिये अब इनका छिलका हटा दीजिये। चाकू की हेल्प से आगे पीछे पीछे का भाग हटा दीजिये और गाजरों को कद्दूकश कर लीजिये।

गैस पर भारी तले की कड़ाही रखिये इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध या भैंस का दूध ले लीजिये। दूध को एक उबाल आने तक गरम होने दीजिये। जब दूध में उबाल आ जाये तब उसमे कद्दूकश की हुई गाजर डाल दीजिये।

चमचे की सहायता से इन्हे चलाते रहिये ताकि कड़ाही की तली में दूध लगे ना लगातार चलाते हुए दूध को गाढ़ा करना है।

काजू बादाम को को लम्बे पतले पीस में काट कर तैयार कर लीजिये। इलायची का छिलका हटा कर कूट कर पाउडर बना लीजिये।

जब दूध जलकर गाढ़ा हो जाये खीर जैसी कंसिस्टेंसी हो जाये तब उसमे कटे हुए मेवे इलायची पाउडर, और केसर के धागे डाल दीजिये कुछ मेवे गार्निश के लिए बचा लीजिए। चीनी भी डाल दीजिये अब इसे 5 मिनट और चलाते हुए पकाईये। गैस बंद कर दीजिये।

गाजर का गजरेला बन कर तैयार किसी बर्तन में निकाल कर बाकी बचे हुए मेवों से गार्निश कर दीजिये। इसे(Gajar Ka Gajrela) गरमागरम सर्व कीजिये या ठंडा दोनों तरीके से खाया जा सकता है।

याद रखने योग्य बातें -(Gajar Ka Gajrela)

1.गाजर का गजरेला बनते समय इसे लगातार चलाते रहना है

2.इसमें मेवे घी में फ्राई करके भी डाले जा सकते है

3.1 लीटर दूध में 1 kg गाजर का हलवा भी बना सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :