X

चीज़ ब्रेड सेन्डविच | Cheese Bread Sandwich Recipe

चीज़ ब्रेड सेन्डविच(Cheese Bread Sandwich) सुबह के नास्ते या बच्चों के टिफिन के लिए बहुत ही बेस्ट है। आलू, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज़ और चीज़ से भरा सेन्डविच चाय के साथ मिल जाये तो बात ही कुछ और है।

जब भी हल्की भूख में कुछ खाने का मन करें तो सेन्डविच बना कर खाईये बहुत टेस्टी लगते हैं। इन्हे बनाने में बिलकुल भी टाइम नहीं लगता। सेन्डविच की सबसे खास बात यही है की यह बहुत जल्दी बन जाता है।
जितनी जल्दी बन जाता जाता है उतना टेस्टी भी लगता है बच्चों को तो यह बहुत पसंद आता है। तो चलिए आज बनाते हैं चीज़ ब्रेड सेन्डविच(Cheese Bread Sandwich)।


झटपट एक मिनट में बनायें चीज़ ब्रेड सेन्डविच (1 मिनट का वीडियो देखें)- Instant Cheese Bread Sandwich Mini Video

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Cheese Bread Sandwich

ब्राउन ब्रेड – 4
आलू – मीडियम साइज
प्याज़ – मीडियम साइज
शिमला मिर्च – 1
टमाटर – 1

हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
चीज़ स्लाइस – 2
घी – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
नमक स्वादनुसार।

चीज़ ब्रेड सेन्डविच बनाने की विधि – Method Of Making Cheese Bread Sandwich – How To Make Cheese Bread Sandwich :

ब्रेड चीज़ सेन्डविच बनाने के लिए आलू को उबाल कर छील लीजिये। छिले हुए आलू को कद्दूकश कर लीजिये। शिमला मिर्च,प्याज़ को भी छील कर कदूकस कीजिये। टमाटर को लम्बे पतले पीस में काटिये और साथ ही हरी मिर्च, हरा धनियां भी काट कर तैयार कर लीजिये।

किसी बर्तन में आलू, शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनियां, नमक सब डालकर मिक्स कर लीजिये।
अब 2 ब्रेड लीजिये दोनों पर अलग-अलग आधा-आधा मिश्रण रख कर फैला दीजिये।

चाट मसाला डालिये। सबसे बाद में दोनों पर चीज़ की स्लाइस रख दीजिये। बचे हुए 2 ब्रेड दोनों पर रखिये हाथ से हल्का सा दबा दीजिये।

गरम तवे पर 1 चम्मच घी फैला कर चिकना कीजिये। ब्रेड सेन्डविच रख कर एक साइड से 2-3 मिनट ब्राउन होने तक सिकने दीजिये। गैस कम कर दीजिये।

एक साइड ब्राउन होने पर पलट दीजिय ब्रेड सेन्डविच(Cheese Bread Sandwich) दोनों साइड से ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लीजिये।

अपने मन पसंद आकर में काट कर हरी चटनी, टोमेटो सॉस या चाय के साथ सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें –(Cheese Bread Sandwich)

1.आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियाँ जैसे गाजर, मटर जो भी आपको पसंद हो डाल सकते हैं।

2.ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो ब्रेड पर सब्जियां लगाने से पहले हरी चटनी की लेयर लगा सकते हैं उसके बाद सब्जियाँ लगाएं।

3.लाल मिर्च भी इसमें डाल सकतें हैं।

4.ब्रेड चीज़ सेन्डविच(Cheese Bread Sandwich) सेकते टाइम गैस बिलकुल धीमी रखनी हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+


Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :