X

ब्रेड पिज़्ज़ा बनाना | Bread Pizza Recipe | How To Make Bread Pizza

पिज़्ज़ा नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा। यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे बच्चा – बच्चा जानता है। बच्चों को पिज़्ज़ा बहुत पसंद होता है। आज हम स्वीट कॉर्न से ब्रेड पिज़्ज़ा(Bread pizza) तवे पर बनाना बताएंगे जो बहुत ही टेस्टी,क्रिस्पी बनता है और बहुत कम समय में बन जाता है।

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से भिन्न- भिन्न तरह की सब्जियां डाल कर बनाया जाता है लेकिन स्वीट कॉर्न पिज़्ज़ा(bread sweet corn pizza) की बात ही कुछ और है। तो आईये देखते है कैसे बनता है झटपट स्वीट कॉर्न ब्रेड तवा पिज़्ज़ा।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Bread pizza

ब्रेड – 4
शिमला मिर्च – 1 कद्दूकश की हुई
हरी प्याज़ – 2 टेबल स्पून
टमाटर – 1 बारीक पतले पीस में कटा हुआ
स्वीट कॉर्न – 2 टेबल स्पून
चीज़ स्लाइस – 4
बटर – 3-4 चम्मच
पिज़्ज़ा सॉस या टमाटो सॉस — 2 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 2 चम्मच
नमक – 1 चम्मच

ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की विधि – Method of making bread pizza – How to make bread pizza :

एक ब्रेड लीजिये और ब्रेड पर सबसे पहले टोमेटो सॉस या पिज़्ज़ा सॉस की एक पतली लेयर लगाईये। इसके बाद शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर, स्वीट कॉर्न की भी लेयर लगा दीजिये। अब इस पर काली मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला बुरक(डाल) दीजिये। सबसे बाद में चीज़ स्लाइस लगा दीजिये।

इसी प्रकार बाकी ब्रेड की भी टॉपिंग कर लीजिये।

अब गैस ऑन करके तवा गरम होने के लिए रख दीजिये। गरम तवे पर बटर लगा कर जितने ब्रेड आ जाये उतने लगा दीजिये। ढक्क्न या किसी प्लेट से तवे को ढक दीजिये।

गैस की फ्लेम कम रखें।

चीज़ मेल्ट होने और ब्रेड नीचे से ब्राउन होने के बाद पिज़्ज़ा को प्लेट में निकाल लीजिये।
इसी तरह बाकि ब्रैड पिज़्ज़ा भी बना लीजिये।

ब्रेड पिज़्ज़ा तैयार है इसे कॉफी,चाय, कोल्ड ड्रिंक के साथ सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें -(Bread pizza)

1. सब्जी आप अपनी मनपसंद डाल सकते हैं।

2. बटर न हो तो घी ले सकते हैं।

3. अगर प्याज़ पसंद न हो तो न डालें।

4. ब्रेड कोई भी उपयोग में ले सकते हैं जैसे ब्राउन , वाइट।

5. चीज़ स्लाईस की जगह मोजेरिला चीज़ भी ले सकते हैं।

6.तीखा खाना पसंद है तो लाल मिर्च पाउडर बाद में डाल लीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+



Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :