X

बैंगन मसाला सब्जी | Baingan Masala Recipe | How To Make Baingan Masala

Baingan Masala by rashmi chahar

बैंगन मसाला(Baingan Masala) खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं। यह बनाने में भी बहुत ही आसान होते हैं। प्याज़ टमाटर की तरी में लिपटे ये बैंगन खाने और दिखने में बहुत ही शानदार होते हैं। जो लोग बैंगन की सब्जी खाना पसंद नहीं करते उन्हें भी ये बैंगन मसाला बहुत पसंद आएंगे और बार- बार खाने में भी बनबायेंगे।

बैंगन की सब्जी में बैंगन को काट कर बनाया जाता है इसमें साबुत बैंगन डाले जाते हैं लेकिन यहां पर मेने ऐसा बिलकुल भी नहीं किया है। मेने यहां बैंगन में काट लगाया है जिससे ये भी पता चल जाता है की बैंगन में अंडर कीड़ा बगेरा तो नहीं लगा और बैंगन का पूरा भाग चटपटा हो जाता है जो खाने में फीका नहीं लगता। तो चलिए बनाना मसाला बैंगन(Baingan Masala) बनाना स्टार्ट करते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Baingan Masala – Baingan Masala Recipe

बैंगन – 250 ग्राम ( 6-7)
टमाटर – 1 बड़ा
प्याज़ – 1 बड़ा
हरी मिर्च – 1

हरा धनियां – 1 टेबल स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन – 6-7 कलियाँ
हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच (1/4)

लाल मिर्च पाउडर – चौथाई चम्मच (1/4)
नमक – आधा चम्मच (1/2)
धनिया पाउडर – आधा चम्मच (1/2)
हींग – 1 पिंच

जीरा – आधा चम्मच (1/2)
तेल – 2 टेबल स्पून

बैंगन मसाला बनाने की विधि – Method of making Baingan Masala – How to make Baingan Masala :

बैंगन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले हम बैंगन को धो लेंगे धोने के बाद बैंगन में 2 कट लगाएंगे। बैंगन का डंठल अलग नहीं करना हैं। पहला कट डंठल के विपरीत यानी की ऊपर की साइड डंठल की तरफ ले जाते हुए लगाना है लेकिन बैंगन को अलग नहीं करना है।

दूसरा कट भी हम इसी तरह लगाएंगे लेकिन दूसरा कट पहले कट के एकदम विपरीत लगाएंगे इसी तरह सभी बैंगन काट कर तैयार कर लेंगे।

पेस्ट बनाना — (Baingan Masala)

अब प्याज़ को छील कर चार बड़े पीस में काट लीजिये। हरी मिर्च को धो कर उसका डंठल हटा दीजिये और 3 पीस में काट लीजिये। लहसुन का भी छिलका हटा दीजिये। अदरक को बड़े टुकड़ो में काट लीजिये। टमाटर को धो कर चार बड़े`पीस में काट लीजिये। इन सबका मिक्सी में पेस्ट बना लीजिये।

बैंगन बनाना — (Baingan Masala)

एक कड़ाही लीजिये उसमे 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये। गरम तेल में जीरा हींग तड़काईये। जीरा ब्राउन होने पर टमाटर प्याज़ का बना हुआ पेस्ट डाल दीजिये। गैस मीडियम कर दीजिये। मीडियम गैस पर मसाले को तेल से अलग होने तक अच्छे से भून लीजिये।

हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर ,नमक ,धनिया पाउडर डाल कर 1 से 2 मिनट और भूनिये। अब इसमें बैंगन और 1/2 गिलास पानी डाल कर मिक्स कर दीजिये। स्लो गैस पर ढक कर 10 मिनट तक पकने दीजिये यानी बैंगन नरम पड़ने तक।

एक बार बीच में बैंगन को चला दीजिये। जब बैंगन अच्छे से बन जाये तब गैस बंद कर दीजिये हरा धनियां डालकर रोटी पराठे के साथ गरमागरम मसाला बैंगन सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें -(Baingan Masala)

1.आप बैंगन मसाला को काजू की ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं इससे ये और भी टेस्टी बनेंगे।

2.छोटे वाले बैंगन मसाले में ज्यादा अच्छे बनते हैं।

3.प्याज़ लहसुन पसंद नहीं करते हैं तो ना डाले टमाटर हरी मिर्च अदरक की ही ग्रेवी में बनाईये ऐसे भी अच्छे बनेंगे।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :