काजू टमाटर की तरी बनाना | Kaju Gravy Tamatar Gravy | Kashew Tomato Gravy Recipe
हर घर में रोज कुछ ना कुछ सब्जी तीनो टाइम बनती है। और कुछ भी सब्जी बनाने से पहले हमें तरी की जरूरत पड़ती है। तो आईये आज हम आपको बताते हैं तरी बनाने का बहुत ही आसान तरीका। आज की हमारी तरी में है काजू टमाटर की तरी (Kaju Gravy Tamatar Gravy)।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Kaju Gravy Tamatar Gravy
काजू – आधा कप
टमाटर – 4-5 मीडियम
प्याज़ – 3-4 मीडियम
अदरक पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2
साबुत लाल मिर्च – 2
जीरा – चौथाई छोटी चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
नमक स्वादनुसार
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/3 छोटी चम्मच
इलायची – 2 कुटी हुई
लोंग – 2
तेल – 2-3 टेबल स्पून
यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari
यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal
यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma
यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi
काजू टमाटर की तरी बनाने की विधि – Method Of Making Kaju Gravy Tamatar Gravy –
सबसे पहले काजू को आधा घंटा पहले पानी में भिगो दीजिये। आधा घंटे बाद काजू का पानी निकाल कर काजू को मिक्सी में 2 चम्मच साफ़ पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये।
अब टमाटर, हरी मिर्च को भी मोटा – मोटा काट कर मिक्सी में पेस्ट बना लीजिये। इसी प्रकार प्याज़ का भी छिलका हटा कर मोटा काट लें और मिक्सी में पेस्ट बना लें।
अब एक पेन लीजिये और 2-3 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये। गरम तेल में जीरा तड़काईये। जीरा ब्राउन होने के बाद लोंग, इलायची पाउडर, साबुत लाल मिर्च,काली मिर्च पाउडर, डालकर 1 मिनट पकाईये।
अब पीसी हुई प्याज़ डालकर प्याज़ तेल छोड़ने तक (5 मिनट ) धीमी गैस पर पकाईये। प्याज़ ब्राउन होने के बाद अदरक पेस्ट डालिये और 2 मिनट पकने दीजिये। 2 मिनट बाद टमाटर हरी मिर्च पेस्ट डालिये और तेल छोड़ने तक ( 5 मिनट ) पकाईये।
इसके बाद काजू पेस्ट डालकर 5-6 मिनट भूनिये जब काजू का कलर बदल जाये तो हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर ,डालकर 1-2 मिनट भूनिये। और अपनी मनपसंद अनुसार पानी डालिये या सब्जी डालिये।
अगर रसीली सब्जी बनानी हैं तो उसके अकॉर्डिंग ( अनुसार ) पानी डालकर 5 मिनट पकाईये तब सब्जी को डाल दीजिये और पकाईये।
अगर सूखी अब्जी बनानी है तो मसाले भुनने के बाद सब्जी को डालकर पकाईये।
टमाटर काजू की ग्रेवी तैयार है। आप इसमें अपनी पसंद की सब्जी डालकर बना सकते हैं।