X

भरवां तोरई रेसिपी | Bharwan Turai Recipe | Stuffed Torai Recipe

Bharwan Turai Recipe

मसाला भरवां तोरई Bharwan Turai Recipe बनाना बहुत ही आसान है। मसाला भरवां तोरई एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप सफर में भी पूड़ी पराठे के साथ ले जा सकते है। भरवां तोरई सब्जी को हम बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स से मिलाकर बनाएंगे। यह तुरंत फुरंत बन जाने वाली सब्जी है और लम्बे टाइम तक खाई जा सकती है।

भरवां तोरई को कई तरीके से बना सकते हैं जैसे काट कर सूखी भी बना सकते हैं और पानी डालकर थोड़ी सी रसीली भी बनाई जा सकती है। दाल डालकर भी तोरई की सब्जी बनाई जाती है। जो लोग तोरई नहीं कहते उन्हें भी ये भरवां तोरई बहुत पसंद आएँगी। यह खाने में चटपटी होने के साथ- साथ टेस्टी भी होती है।
तो फिर चलिए शुरू करते हैं भरवां तोरई बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Bharwan Turai recipe | Stuffed Torai Recipe

तोरई – 500 ग्राम
हरा धनिया – थोड़ा सा
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – 1/2 ( टेस्ट के अकॉर्डिंग )
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच

तेल – 1 टेबल स्पून

यह भी पढ़े: पनीर दही भल्ले | Paneer Dahi bhalle | Paneer Dahi Vada

भरवां तोरई रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Bharwan Turai Recipe| How to make Stuffed Torai Recipe :

सबसे पहले सभी तोरई को अच्छे से धो कर साफ कर लीजिये। अब पिलर की हेल्प हे इनका छिलका हटा दीजिये। तोरई का जो आगे पीछे का पार्ट होता है वो भी नाइफ की हेल्प से हटा दीजिये। अब एक तोरई में से दो-दो पीस कर लीजिये।

तोरई का एक पीस उठाईये चाकू की हेल्प से उसमे बीच में इस प्रकार काट लगाईये की तोरई अलग नहीं होनी चाहिए। सभी तोरई को इसी प्रकार काट कर कट लगा कर तैयार कर लीजिये।

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

मसाले भरना -:

एक कटोरी में सभी मसाले अमचूर पाउडर,धनियां पाउडर,काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,नमक,हल्दी,हींग सभी मसालों को डालकर मिला लीजिये।

अब आधा -आधा चमच्च मसाला लीजिये और तोरई में भर लीजिये। सभी तोरई को मसाला भर कर तैयार कर लीजिये।

गैस ऑन करके पैन गरम होने के लिए रखिये। पैन में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये। जैसे ही तेल गरम हो जाये गैस की फ्लेम कम कर दीजिये और सभी तोरई एक एक करके पैन में लगा दीजिये।

पैन को ढक्क्न से कवर कर दीजिये। मीडियम फ्लेम पर तोरई को 15 मिनट बीच बीच में पलट ते हुए पका लीजिये।

जैसे ही तोरई नरम पद जाएं यानि की पक जाएं गैस की फ्लेम बंद कर दीजिये और तोरई को सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिये। भरवां तोरई बनकर तैयार हैं।

यह भी पढ़े: लाल मिर्च का अचार – Lal Mirch ka Achar – Instant Red Chilli Pickle

याद रखने योग्य बातें-:

तोरई को फ्राई करते टाइम तेल की मात्रा कम ही रखें क्यूकी तोरई पकने के बाद सारा तेल तोरई से अलग हो जाता है।

तोरई बनाते टाइम इसमें आप अपने मनपसंद मसाले डालें जो आपको पसंद नई है वो हटा दें।

यह भी पढ़े: कस्टर्ड आइस क्रीम | Custard Ice Cream | Custard Ice Cream Recipe

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :