X

मसाला फ्राई भिंडी | Masala Fry Bhindi | Okra Fry Bhindi Recipe

Masala Fry Bhindi

मसाला फ्राई भिंडी Masala Fry Bhindi बनाना बहुत ही आसान है।मसाला फ्राई भिंडी ऐसी रेसिपी है जिसे आप सफर में भी पूड़ी पराठे के साथ ले जा सकते है। फ्राई भिंडी सब्जी को हम बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स से मिलाकर बनाएंगे। यह तुरंत फुरंत बन जाने वाली सब्जी है और लम्बे टाइम तक खाई जा सकती है।

भिंडी को कई तरीके से बना सकते हैं जैसे भरवां भिंडी, छाछ डालकर भी भिंडी बनाई जाती है और फ्राई भिंडी। खाने में बहुत टेस्टी चटपटी होती है। चटपटा खाने वाले लोग तो इसे खाने के साथ बहुत पसंद करते हैं। इसे रात को धो कर काट कर रख दें और सुबह जल्दी हो तो बच्चों के लंच के लिए बना सकते हैं। तो फिर चलिए शुरू करते हैं मसाला फ्राई भिंडी की रेसिपी को।

यह भी पढ़े: मसाला फ्राई इडली | Masala Fry Idli Recipe | Idli recipe

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Masala Fry Bhindi recipe |Okra Fry Bhindi Recipe

भिंडी – 500 ग्राम
हरा धनिया – 50 ग्राम
हरी मिर्च – 2
हींग – 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – चौथाई चम्मच या टेस्ट के अकॉर्डिंग
हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
धनियां पाउडर – 1 चम्मच

तड़के के लिए —

अजवाइन – 1/4 चम्मच
जीरा – 1/4 चम्मच

यह भी पढ़े: वेज पनीर पराठा पैकेट्स | Veg Paneer Paratha Packet | Tawa Fry Veg Paneer Packets

मसाला फ्राई भिंडी बनाने की विधि – Method of making Masala Fry Bhindi Recipe| How to Make Okra Fry Bhindi :

सबसे पहले भिंडियों को अच्छे से धो लीजिये। धोने के बाद अच्छे से सूखा लें या फिर कोई साफ कपड़ा लेकर उन्हें पौंछ लीजिये।
अभी भिंडियों को चाकू की हेल्प से अपने मनपसंद पीस में काट लीजिये इसी में हरी मिर्च को भी भिंडी जैसे आकार में काट लीजिये। फ्राई करने के लिए भिंडी बिलकुल तैयार हैं।

गैस ऑन करके कोई पैन गरम होने के लिए रखिये। पैन में दाल दीजिये 2 टेबल स्पून ऑइल और गरम होने दीजिये।
जैसे ही तेल गरम हो जाये तेल में तड़काईये अजवाइन और जीरा ब्राउन होने दीजिये।अब डाल दीजिये इसमें भिंडी और हलके हाथों से चमचे से मिला दीजिये।

गैस की फ्लेम मीडियम रखिये भिंडियों को 5 मिनट तक पकने दीजिये। अब डाल दीजिये हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर,धनिया पाउडर, नमक डालकर सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लीजिये।

ढक्क्न बंद कर दें और गैस की फ्लेम कम करके भिंडों को ढक कर २ मिनट के लिए पका लीजिये। 2 मिनट बाद ढक्क्न हटा कर आप देखंगे की फ्राई भिंडी बनकर तैयार हैं हरा धनियां डालकर मिला दीजिये। गरमा गरम फ्राई भिंडी पूड़ी पराठे या चपाती के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़े: इडली मंचूरियन | Idli Manchurian Recipe | Leftover Idli recipes |

याद रखने योग्य बातें -:

भिंडी को आप अपने मनपसंद पीस में लम्बे छोटे साइज में काट सकते हैं।

नमक आप अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग रखें।

प्रत्येक भिंडी का आगे पीछे का पार्ट हटा दीजिये।

लहसुन प्याज़ डालना चाहे तो जीरा ब्राउन होने के बाद लहसुन प्याज़ डाल दें और ब्राउन होने के भिंडी डालें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

यह भी पढ़े: आलू के फलाहारी दही बड़े | Potato Dahi Vada recipe | Aalu Ke Falahari Dahi Bhalle

rashmi :