X

Amchur Khatti Mithi Chutney | अमचूर की खट्ठी -मीठ्ठी चटनी | Instant Sweet And Sour Chutney

Amchur Khatti Mithi Chutney

अमचूर की खट्ठी मीठी(Amchur Khatti Mithi Chutney) चटनी बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता यह बहुत ही कम समय में बन जाती है। खट्ठी मीठ्ठी चटनी इमली से भी बनाई जाती है लेकिन उसे बनाने में थोड़ा टाइम ज्यादा लग जाता है।

अमचूर की मीठी चटनी को दही भल्ला,समोसा के साथ आलू चाट में यह जरुरी होती है। कभी टाइम कम है और आपको बाजार जैसी मीठी चटनी बनानी है तो अमचूर से बना डालिये खट्ठी मीठी( Amchur Khatti Mithi Chutney) चटनी।

तो चलिए बनाना स्टार्ट करते है।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Amchur Chutney

अमचूर – 1/3(तिहाई) कप
चीनी – 1(250 ग्राम ) कप
कॉर्नफ्लोर – 1 छोटी चम्मच

खाने वाला लाल कलर- 1 पिंच
किशमिश – 1 टेबल स्पून
काजू – 1 टेबल स्पून

अमचूर की खट्ठी -मीठ्ठी चटनी बनाने की विधि – Method of making Amchor Chutney Recipe – How to make Amchur Khatti Mithi Chutney :

सबसे पहले गैस ऑन करके एक भगोनी में एक गिलास पानी डालकर गरम होने के लिए रख दीजिये। साथ ही इसमें अमचूर पाउडर डालकर गुठलियां ख़तम होने तक अच्छे से मिला दीजिये।

चीनी भी डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर दीजिये। पानी में उबाल आने तक चलाते रहिये। उबाल आने के बाद इसे 5-6 मिनट के लिए पकने दीजिये। गैस की फ्लैम कम कर दीजिये।

एक कटोरी में खाने वाला कलर,कॉर्नफ्लोर और 2 चम्मच पानी डालकर घोल लीजिये इसे भी चटनी में डाल दीजिये अच्छे से मिक्स कर दीजिये।6-7 मिनट के लिए मीडियम गैस पर फिर से उबलने दीजिये।

चटनी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिये और चटनी को किसी प्याले में निकाल लीजिये।

अमचूर की मीठी चटनी बनकर तैयार इसे आप दही भल्ला, समोसे , आलू चाट किसी मनपसंद चीज़ के साथ सर्व कीजिये।

अमचूर की मीठी चटनी को 5-6 महीने तक स्टोर करके रख सकते है यह जल्दी खराब नहीं होती है।

याद रखने योग्य बातें -( Amchur Khatti Mithi Chutney)

चीनी की जगह आप गुड़ भी डाल सकते हैं गुड़ से भी अमचूर की मीठी चटनी टेस्टी बनती है।

अमचूर की मीठी चटनी में खजूर भी लम्बे पतले पीस में काट कर डाल सकते हैं।

किसी कंटेनर में भरकर फ्रीज़ में रख दीजिये और इसे 4-5 महीने तक खा सकते हैं जल्दी से ख़राब नहीं होती है।

कॉर्नफ्लोर की जगह अरारोट भी डाल सकते है यह इसमें चटनी को गाढ़ा करने का काम करता है।

अगर खाने वाला कलर नहीं है तो ना डालें।

चटनी को बनाते टाइम थोड़ा सा पतला ही रखें क्युकी यह ठंडी होने के बाद और भी गाढ़ी हो जाती है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :