X

स्वीट कॉर्न चाट | Sweet Corn Chaat Recipe | How To Make Sweet Corn Chaat

Sweet Corn Chaat

स्वीट कॉर्न चाट(Sweet Corn Chaat) एक ऐसी रेसिपी है जो सभी को पसंद होती है। हल्की- फुल्की भूख में कुछ भी चटपटा खाने का मन हो जो झटपट बन जाये तो तुरंत बना डालिये स्वीट कॉर्न चाट(Sweet Corn Chaat) और मजे से खाईये। स्वीट कॉर्न मार्किट में आसानी से मिल जाते है।

स्वीट कॉर्न चाट(Sweet Corn Chaat) बनाने में बिकुल भी टाइम नहीं लगता। इसे आप अपने किसी फ्रेंड के आने पर बनाईये उन्हें भी बहुत पसंद आएगी।

चाट अनेक चीजों से अनेक प्रकार की अलग-अलग तरीके से बनाई जाती हैं जैसे आलू चाट, सकरकंद चाट, पपड़ी चाट और सबका अलग-अलग ही टेस्ट होता है।

तो आईये आज हम आपको बताते हैं स्वीट कॉर्न चाट(Sweet Corn Chaat) बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Sweet corn chaat

स्वीट कॉर्न – 1 कप
आलू – 1 (उबले हुए)
टमाटर – 1 बड़ा साइज
प्याज़ – 1 बड़ा साइज

हरी मिर्च – 1
लाल मिर्च – चौथाई चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनियां – 1 चम्मच
नीबू जूस – 1/2 चम्मच

स्वीट कॉर्न चाट बनाने की विधि – Method of making Sweet Corn Chaat – How to make Sweet Corn Chat :

सबसे पहले गैस ऑन कीजिये। एक पेन में 1 गिलास पानी डालकर गरम कीजिये। गरम पानी में स्वीट कॉर्न डालकर 2-3 मिनट उबाल लीजिये। जब स्वीट कॉर्न उबाल जाएं तो छलनी में से छान कर पानी निकाल दीजिये और स्वीट कॉर्न को ठंडा होने दीजिये।

टमाटर, हरा धनियां, हरी मिर्च, प्याज़ को अलग – अलग बारीक काट लीजिये। आलू को छील कर छोटे-छोटे पीस में काट लीजिये।

चाट तैयार करना -(Sweet Corn Chaat)

एक बर्तन में में उबले हुए स्वीट कॉर्न ले लीजिये। इसमें कटे हुए आलू प्याज़ टमाटर हरी मिर्च डालकर मिक्स कर दीजिये। नमक डालिये लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला दीजिये।

स्वीट कॉर्न चाट(Sweet Corn Chaat) बनकर तैयार है। हरा धनियां और नीबू जूस डालकर सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें – (Sweet Corn Chaat)

1.अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर दोनों ही डाल सकते हैं इससे चाट चटपटी और तीखी हो जाएगी।

2.नीबू नहीं है तो थोड़ा सा विनेगर (आधा चम्मच ) डाल सकते हैं।

3.आलू वाली भुजिया नमकीन भी इसमें डाल सकतें हैं इससे इसका टेस्ट और भड़ जायेगा।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :