X

आलू पापड़ रेसिपी | Crispy Aloo Papad Recipe | Potato Papad Recipe

Aloo Papad Recipe

क्रिस्पी आलू पापड़ (Aloo Papad Recipe) रेसिपी हम लोग अक्सर गर्मी के मौसम में बनाते हैं। उस टाइम आलू भी बाकि मौसम की तुलना में सस्ते होते हैं तो हमें आलू के पापड़, चिप्स बना कर रख लेने चाहिए। आलू के पापड़,चिप्स एक बार ही बना कर रख लें और इन्हे लम्बे टाइम तक स्टोर कर सकते हैं।

जब भी पापड़ या चिप्स खाने का मन हो एक कड़ाही में तेल गरम करके तेल में तल लें चाय के साथ खाये।
क्रिस्पी आलू चिप्स बहुत टेस्टी लगती हैं।

पापड़ और चिप्स हम अनेक तरह से बनाते हैं जैसे साबूदाना पापड़ जो व्रत के लिए बनाये जाते हैं, चावल के पापड़,केले के पापड़,आलू के व्रत वाले पापड़ आदि।

तो चलिए फिर इस आसान सी आलू पापड़( Potato Papad)की रेसिपी को शुरू करते हैं।

यह भी पढ़ें: Recipe videos: Aloo Papad | Lal Mirch Ka Achar | Dahi Hara Dhaniya Chutney | Mawa Gujiya

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aloo papad Recipe

आलू —– 500 ग्राम (5-6 बड़े साइज के )
नमक —- 1/2 चम्मच
लालमिर्च — 1/2 चम्मच
जीरा —- 1/2 चम्मच ( क्रस किया हुआ )
तेल — 1 चम्मच
हींग – 2 पिंच

यह भी पढ़ें: आलू बेसन सूजी चीला | Aloo Besan Suji Cheela Recipe

आलू पापड़ बनाने की विधि – Method of making Aloo Papad Recipe – How to make Crispy Potato Papad Recipe :

सबसे पहले आलू को कुकर में डालकर एक गिलास पानी डाल दीजिये। ढक्क्न बंद करके 2 से 3 सीटी आने दीजिये। 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिये।

कुकर का प्रसर ख़तम होने के बाद ढक्क्न हटाईये और सभी आलू को किसी प्लेट में निकाल लीजिये। आलू ठंडे होने के बाद छील कर कदूकस कर लीजिये।

किसी भी बड़े बर्तन में कदूकस किये हुए आलू को डालकर और अच्छे से मथ लीजिये ताकि उनमें कोई भी गुठली न बचे। साथ ही मिला दीजिये नमक, लालमिर्च पाउडर, हींग , जीरा, सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लीजिये। पापड़ का मिश्रण तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: आलू छोले की सब्जी बनाना | Aloo Chhole Sabji | Potato Chickpeas Sabji

पॉलथिन शीट —

पापड़ के लिए 3 पॉलथिन शीट की जरुरत होती है एक बड़ी शीट जिस के ऊपर सभी पापड़ आ जाये। 2 छोटी शीट जिस पर पापड़ बेले जा सके।

पापड़ को हम 3 तरीके से बनाना बताएंगे –

पहला तरीका —

मिश्रण में से नीबू के आकर जितना मिश्रण तोड़कर लोई बना लीजिये। अब 2 पॉलथिन को तेल लगाकर चिकना कीजिये। हाथों पर भी तेल लगा लीजिये। चकले पर एक पॉलथिन रखिये उसके ऊपर आलू की लोई रखिये और उँगलियों या हथेली की हेल्प से पतला फैला दीजिये।

धूप में पलंग के ऊपर बड़ी वाली पॉलथिन बिछा लीजिये उसके ऊपर बेले गए पापड़ को फैला दीजिये। इसी तरीके से सभी पापड़ बना बना कर उस पॉलथिन पर फैला दीजिये।

यह भी पढ़ें: आलू के फलाहारी दही बड़े | Potato Dahi Vada recipe | Aalu Ke Falahari Dahi Bhalle

दूसरा तरीका –

चकले पर पॉलथिन बिछा लीजिये उसके ऊपर तेल लगाकर लोई रख दीजिये ऊपर से दूसरी पॉलथिन लगा दीजिये। अब एक प्लेट की हेल्प से प्रेस करते हुए लोई को बड़ा कीजिये इस तरीके से भी पापड़ बनाये जा सकते है ये और भी सिंपल तरीका है।

तीसरा तरीका —

बिलकुल उसी तरह चकले पर पॉलथिन बिछा लीजिये उसके ऊपर तेल लगाकर लोई रख दीजिये ऊपर से दूसरी पॉलथिन लगा दीजिये। अब एक डब्बा लीजिये लोई के ऊपर रखकर प्रेस कर दीजिये| इस तरीके से भी आप सभी पापड़ बना कर तैयार कर सकते हैं।

सभी पापड़ बनकर तैयार हैं इन्हे आप धूप में 3 से 4 दिन तक सुखाएं। सूखने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें और इन्हे लम्बे समय तक खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Recipe videos: Suji Dahi Bhalla | Phalahari Dahi | vrat wali Hari Chutney | Phalahari Dahi Bhalle

याद रखने योग्य बातें –( Potato Papad)

आलू के पापड़( Potato Papad) अगर आप व्रत में खाने के लिए बना रहे हैं तो आलू में काला नमक और काली मिर्च मिलाएं।

नमक मिर्च आप अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग रखें।

अगर आप को जीरा पसंद नहीं हैं तो न डालें

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :