X

मिल्क केक | Milk Cake Recipe | How To Make Milk Cake

Milk Cake Recipe

मिल्क केक(Milk Cake) फुल क्रीम दूध, भैंस के दूध से बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। मिल्क केक को बनाने के लिए हमें ज्यादा चीज़ों की जरूरत नहीं होती इसे बनाने के लिए बस दूध होना चाहिए और बना डालिये मिल्क केक।

मिल्क केक बच्चे बड़े सभी को पसंद होता है। बचे जब मिल्क केक की जिद्द करते हैं तो मिल्क केक लेने के लिए मार्किट जाना पड़ता है लेकिन अब नहीं। आज में आपको मार्किट जैसा टेस्टी मिल्क केक(Milk Cake) बनाना बता रही हूँ जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Milk Cake

फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
चीनी – 200 ग्राम (1 कप )
इलायची – 5-6
घी – चौथाई चम्मच
नीबू – 1

मिल्क केक बनाने की विधि – Method of making Milk Cake – How to make Milk Cake :

सबसे पहले मिल्क केक(Milk Cake) बनाने के लिए भारी तले की कड़ाही या नॉनस्टिक पेन ले लीजिये। गैस ऑन कीजिये। कड़ाही को गैस पर रखिये इसमें दूध को छान कर डाल लीजिये। दूध में उबाल आने तक गरम होने दीजिये।

दूध में उबाल आ चुकी है अब दूध को लगातार चलाते रहना है ताकि दूध तली में जले ना। कलछी को तली में ले जाकर किनारों से छुड़ाते हुए दूध आधा रह जाये तब तक चलाते रहना है। गैस की फ्लेम को तेल रखना है।

दूध जल कर आधा रह जाये तो गैस की फ्लेम कम कर दीजिये। मिल्क केक दानेदार होता है इसलिए मिल्क केक को दानेदार बनाने के लिए नीबू को काट कर एक कटोरी में नीबू का रस निकाल लीजिये। नीबू के रस को छलनी से छान कर दूध में डाल दीजिये और १ मिनट तक धीमी गैस पर बिना चलाये रहने दीजिये।

एक मिनट बाद दूध को फिर से चलते रहिये थोड़ी देर बाद इसमें चीनी डाल दीजिये। मिक्स कर दीजिये। अब दूध को एक दम जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पहुंचने तक चलाते रहना है।

मिश्रण काफी गाड़ा हो जाये (जमने वाली कन्सिस्टेन्सी ) तब इलायची को छील कर कूट कर डाल दीजिये। 3-4 मिनट तक और पकाईये।

मिश्रण को ज़माने के लिए एक छोटी भगोनी ले लीजिये इसमें चौथाई चम्मच घी डालकर चारों तरफ से चिकना कर लीजिये।

केक(Milk Cake) का मिश्रण भी पक कर तैयार हो चूका है। घी लगी भगोनी में गरम-गरम मिश्रण को डाल दीजिये। इसे फॉयल पेपर लगा कर 8-10 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए। तुरंत ढक देने से यह अपनी ही गर्माहट से पकता रहता है जिससे इसमें अंदर डार्क लेयर बन जाती हैं।

10 घंटे हो चुके हैं केक भी जमकर सेट हो गया है। केक वाली भगोनी को सिर्फ 2 सेकंड के लिए पर रखिये और हटा लीजिये जिससे घी मेल्ट हो जाता है और केक आसानी से निकल आता है। भगोनी को उल्टा करके प्लेट पर रखिये। हल्का सा थपथपा दीजिये इससे आसानी से निकल आता है।

केक को अपने मन पसंद आकर में काट लीजिये।

याद रखने योग्य बातें -(Milk Cake)

1.मिल्क केक को दानेदार बनाने के लिए आप विनेगर भी डाल सकते हैं एक खाने वाली टाटरी आती जिसे फिटकरी भी बोलते हैं वह डाल कर दानेदार मिल्क केक बना सकते हैं।

2.चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार डालिये जितना आप मीठा फीका खाना(Milk Cake) चाहते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :