X

टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari | Tomato onion gravy recipe

Tomato onion gravy by Rashmi chahar

टमाटर प्याज़ की ग्रेवी (tomato onion gravy) मेँ हम कोई भी सब्जी डाल कर बना सकते हैं। ग्रेवी कई तरह से बनाई जाती हैं। अनेक प्रकार की चीजें डालकर ग्रेवी का स्वाद और खुशबु बड़ा दी जाती है।

लेकिन मेँ यहां आपको बहुत ही साधारण तरीके से ग्रेवी बनाना बता रही हूँ। जिसके की आप आसानी से और कम समय मेँ सब्जियां कोई भी ग्रेवी (तरी) वाली सब्जी बना सकें।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make tomato onion gravy

तेल – 2 टेबल स्पून
टमाटर – 3-4 बड़े
प्याज़ – 2-3 बड़ी
लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच

अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च -2
हरा धनियां – 1 टेबल स्पून

जीरा -1/2 चम्मच
हदी पाउडर – 3/4 चम्मच
लाल मिर्च – 3/4 चम्मच
बड़ी इलायची -1

हरी इलायची – 3-4
लोंग – 2-3
काली मिर्च – 5-6
नमक स्वादनुसार

यह भी पढ़ें :- छिलका उड़द दाल बनाना | Chhilka Urad Dal Recipe

यह भी पढ़ें :- लाल मसूर दाल बनाना | Lal masoor dal recipe

यह भी पढ़ें :- साबुत मसूर दाल बनाना | Sabut masoor dal recipe

यह भी पढ़ें :- साबुत मूंग दाल बनाना | Sabut moong dal recipe

टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाने की विधि – Method of making tamatar pyaz gravy – How to make tomato onion gravy:

सबसे पहले हम बड़ी इलायची, हरी इलायची, लोंग, काली मिर्च तवे पर हल्का सा गरम कर लेंगे । इसके बाद इन्हे मिक्सी मेँ दरदरा पीस लीजिये और कटोरी मेँ निकाल कर रख दीजिये। अब मिक्सी के जार मेँ टमाटर, हरी मिर्च, मोटा काट कर पीसिये। इन्हे भी निकाल कर रख लीजिए। प्याज़ लहसुन को छीलकर बारीक काट लीजिये।
गैस ऑन करके कड़ाई मेँ तेल डालकर गरम कीजिये। तेल गरम होने पर हींग, जीरा तड़काइये।
जीरा ब्राउन होने के बाद खड़े मसाले जो दरदरे पीस कर रखे हैं डालिये प्याज़ लहसुन डालकर ब्राउन कीजिये। इसके बाद अदरक पेस्ट डालिये। एक मिनट बाद टमाटर का पेस्ट डाल दीजिये और तब तक भूनिये जब तक टमाटर पेस्ट तेल न छोड़ दे। अब इसमें हल्दी, मिर्च, नमक डाल दीजिये 1 मिनट भुनने के बाद जो भी सब्जी बनानी है डाल दीजिये।
ग्रेवी तैयार है।

याद रखने योग्य बातें –

1. अगर आप प्याज़ लहसुन पसंद नहीं करते हैं तो मत डालिये खड़े मसले की बाद टमाटर का पेस्ट ही डाल दीजिये

2. अगर खड़े मसाले नहीं हैं तो तो डालना जरूरी नहीं है बिना खड़े मसाले (लोंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची ) के भी ग्रेवी(तरी) अच्छी बनती है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

सूजी का उत्तपम

rashmi :