X

पुदीना-हरा धनियां की चटनी बनाना | Pudina hara dhaniya chutney | Mint Coriander chatney

Pudina hara dhaniya chutney By Rashmi Chahar

चटनी अनेक चीजों से और अनेक तरीकों से बनाई जाती है। लेकिन मैं यहां पर आपको पुदीना-हरा धनियां वाली हरी चटनी (Pudina hara dhaniya chutney) बनाना बता रही हूँ।

पुदीना-हरा धनियां वाली चटनी खाने मेँ टेस्टी और खट्टी होती है। हरी चटनी को हम खाने मेँ हमेशा बनाते ही हैं। यह पुदीना-हरा धनियां की हरी चटनी पकोड़े, समोसा, किसी भी तरह के चीला से हम खा सकते हैं। तो आईये देखते हैं पुदीना-हरा धनियां वाली हरी चटनी।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Pudina hara dhaniya chutney – mint- coriander chutney

पुदीना – 50
हरा धनिया – 50 ग्राम
अदरक – 1 टुकड़ा
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 3
नमक – 1/2 चम्मच
जीरा – 3/4 चम्मच
नीबू का रस – 2 चम्मच

पुदीना-हरा धनियां की हरी चटनी बनाने की विधि – Method of making Pudina hara dhaniya chutney – How to make mint-coriander chutney :

1. पुदीना-हरा धनियां , हरी मिर्च को धो कर मोटा-मोटा काट लेंगे। अदरक को भी टुकड़ो मेँ काट लेंगे।

2. अब मिक्सी के जार मेँ पुदीना, हरा धनियां, हरी मिर्च,अदरक, जीरा, हींग, नमक, नीबू का रस डाल देंगे।

3. अब इसमें 1/2 कप पानी डाल कर पीस लेंगे और एक कटोरी मेँ निकाल लेंगे।

4. इस पुदीना-हरा धनियां वाली हरी चटनी को हम 5-6 दिन तक उपयोग मेँ ले सकते हैं।

5. पुदीना-हरा धनियां की चटनी तैयार है इसे हम पकोड़ी, समोसा किसी के भी साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें – Pudina hara dhaniya chutney

1. चटनी आपको जितनी पतली रखनी है उतना पानी डालें।

2.चटनी ज्यादा बनानी है तो सामान ज्यादा ले लें।

3.आप चटनी मेँ पालक के कुछ पत्ते डाल सकते हैं

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा

कलाकन्द मिठाई | मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | बूंदी रायता बनाना

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी

rashmi :