X

पनीर भुजिया ग्रेवी वाली बनाना | Paneer bhujiya gravi wali banana | How to make Paneer bhujiya gravy

Paneer bhujiya gravy by Rashmi Chahar

जैसा की आप जानते हैं पनीर से बनाई गयी सब्जियाँ सभी को पसंद होती हैं। तो आज हम आपको बताते हैं ग्रेवी पनीर की भुजिया(Paneer bhujiya gravy) बनाना। पनीर की ग्रेवी भुजिया बनाना बहुत ही आसान है।

ग्रेवी पनीर की भुजिया झटपट बन जाती है इसलिए इसे हम घर में किसी मेहमान के आने पर बना सकते हैं। आप ग्रेवी वाली पनीर भुजिया को चावल के साथ भी खा सकते हैं। नान ,पराठा किसी के साथ भी ग्रेवी पनीर भुजिया सर्व कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Paneer bhujiya gravy:

काली मिर्च – 7-8 कुटी हुई
लोंग – 2-3 कुटी हुई
साबुत लाल मिर्च – 2
बड़ी इलायची – 1 दरदरी पिसी हुई

करी पता – 6-7
राई – आधा चम्मच
पनीर – 200 ग्राम
टमाटर – 4-5 बड़े

हरी मिर्च – 2-3
हरी मटर के दाने – 200 ग्राम
गाजर – 1 मीडियम
अदरक – 1-2 छोटे टुकड़े

हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनियाँ पाउडर – 1 चम्मच

हींग – 1-2 पिंच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक स्वादनुसार

हरा धनियाँ बारीक कटा हुआ
1 गिलास पानी ग्रेवी में डालने के लिए

पनीर भुजिया ग्रेवी वाली बनाने की विधि – Method of making paneer bhujiya with gravi– How to make Paneer bhujiya gravy:

भुजिया की सामग्री तैयार करें – पनीर को कद्दूकस कर लीजिये। 2 टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लीजिये। हरी मिर्च भी टमाटर में छोटे -छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।

अदरक को बारीक टुकड़ों में काट लीजिये (अदरक को कद्दूकस भी कर सकते हैं) गाजर को भी कद्दूकस करें।

भुजिया बनाने की विधि – सबसे पहले एक पैन लीजिये। अब गैस चलाकर पैन में तेल डालकर तेल गरम होने के लिए पैन गैस पर रख दीजिये। तेल गरम होने के बाद हींग,जीरा,राई करी पत्ता साबुत लाल मिर्च तड़काईये। जीरा ब्राउन होने पर कटी हुई अदरक डाल दें।

अदरक भुनने के बाद कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट पकने दीजिये। काली मिर्च, लोंग, बड़ी इलायची दरदरी पीस कर डाल दीजिये। 1-2 मिनट पकने के बाद 3 टमाटर की मिक्सी में पीस कर पियूरि बनाकर डाल दीजिये और ढककर 2 मिनट पकाइये।

अब इसमें मटर, गाजर कद्दूकस की हुई डाल दीजिये। मटर गाजर को 2 मिनट ढककर पकने के लिए रख दीजिये मसाला भुनने तक गैस को थोड़ी सी धीमी रखिये।

2 मिनट बाद ढक्क्न हटा कर हल्दी , मिर्च, धनिया पाउडर, नमक 1 गिलास पानी डालकर 1 से 2 मिनट पकने दीजिये।

अब इसमें पनीर डालकर 2-3 मिनट तक पका लीजिये। अब इसमें 2-3 बड़े चम्मच क्रीम डाल दीजिये। पनीर भुजिया तैयार है। हरा धनिया डालकर पराठे के साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –

1. प्याज़ पसंद हो तो २-३ बड़े प्याज़ बारीक टुकड़ों में काट कर जीरा भुनने के बाद डाल दें और ब्राउन होने तक पका लें। प्याज़ भुनने के बाद कटे हुए टमाटर डाल दें।
2. लहसुन डालना चाहते हो तो ५-६ कलियाँ बारीक काट कर अदरक के बाद भून लीजिये।
3. लहसुन अदरक से भुजिया और भी टेस्टी बनती है।
4. पनीर भुजिया हम कड़ाही में भी बना सकते हैं।
5. पनीर भुजिया में हम अपनी पसंद की कुछ भी सब्जियाँ डाल के बना सकते हैं (पत्ता गोबी, शिमला मिर्च, पालक,बीन्स )
6. ग्रेवी जितनी पतली या गाड़ी करनी हो उस हिसाब से ही पानी डालें।
7. क्रीम ना हो तो मलाई भी डाल सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

शाही पनीर

rashmi :