X

मुरेला सब्जी बनाना | Murela sabji Recipe | How to make murela sabji

मुरेला नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा। इसकी सब्जी(Murela sabji) भी बड़ी अच्छी और स्वादिस्ट बनती है। मुरेला की सब्जी बनाने में समय भी कम लगता हैं और मेहनत भी कम लगती है।

इसकी सब्जी भुजिया जैसी बनती है। एकदम सूखी बिना पानी के। यह टिफिन में ले जाने के लिए बहुत अच्छी रहती है ना तेल निकलने का डर ना पानी टपकने का। इसे हम घर में किसी रसीली सब्जी के साथ भी बना सकते हैं।

मुरेले की सब्जी को 2-3 दिन तक फ्रीज़ में स्टोर करके रख सकते हैं। तो आईये आज हम आपको बताते हैं मुरेले की सब्जी(Murela sabji) बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Murela Sabji

तेल -1 टेबल स्पून
मुरेला – 250 ग्राम
टमाटर -2
प्याज़ -2 बड़ी
लहसुन – 6-7 कलियाँ

जीरा – 1 छोटी चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
मिर्च – आधा छोटा चम्मच

नमक स्वादनुसार
हरा धनियाँ – 1 टेबल स्पून
धनियाँ पाउडर – 1 चम्मच

मुरेला की सब्जी बनाने की विधि – Method of making Murela Sabji– How to make Murela Sabji:

मुरेला की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मुरेलों को अच्छे से धो कर लम्बे -लम्बे पीस में काट लीजिये। लहसुन को छील कर बारीक काट लीजिये। अब प्याज़ को भी बारीक काट लीजिये। टमाटर को भी छोटे -छोटे टुकड़ों में काटिये।

एक कड़ाही लीजिये और गैस जलाकर गैस पर रखिये। इसमें तेल डाल दीजिये। तेल गरम होने के बाद जीरा डालिये। जीरा ब्राउन कटा हुआ लहसुन डालकर भून लीजिये

हल्का सुनहरी होने पर कटी हुई प्याज़ डाल कर ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डाल कर धीमी गैस पर 2-3 मिनट पकाइये।

हल्दी, लाल मिर्च, सूखा धनियाँ, नमक, डालकर कटे हुए मुरेले भी डाल दीजिये। अच्छे से ढक दें और गैस धीमी ही रहने दें। 10-15 मिनट बाद मुरेला पक जायेंगे। एक बार चैक कर लीजिये की मुरेला नरम पड़ गए हैं तो सब्जी बन जाती है।

मुरेला की सब्जी(Murela sabji) तैयार है। हरा धनियाँ डाल कर पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –(Murela sabji) – Desi karela

1. मुरेला का छिलका नहीं हटाना है सिर्फ अच्छे से धोना है।

2. टमाटर ना हो तो अमचूर डाल सकते हैं।

3. प्याज़ लहसुन नहीं डालना चाहो तो जीरा डालने के बाद टमाटर डाल दें।

4. मुरेला को प्लेट से ढकने के बाद प्लेट के ऊपर कोई भारी चीज़ रख दीजिये ताकि मुरेला(Murela sabji) कड़ाही में जले नहीं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :