X

छिलका उड़द दाल बनाना | Chhilka Urad Dal Recipe | How to make Chhilka urad dal

Chhilka urad dal by Rashmi Chahar

छिलके वाली उड़द दाल(Chhilka urad dal) को राजिस्थान में चूरमा बाटी के साथ ज्यादातर बनाया जाता हैं। ऐसे तो हर जगह ही छिलके वाली उड़द दाल बनती है लेकिन राजस्थानी लोग इसे ज्यादा पसंद करते है। दालों में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह सेहतमंद होती हैं।

बाजरे की रोटी, बाजरे के आटे का चूरमा, गेंहू के आटे का चूरमा, भरवाँ बाटी के साथ अक्सर लोग पसंद करते हैं। तो आईये हम बनाते हैं छिलके वाली उड़द दाल(Chhilka urad dal)।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Chhilka urad dal

छिलके वाली उड़द दाल – 200 ग्राम
तेल – 2 टेबल स्पून
पानी – 4-5कप
टमाटर – 2 बड़े

हरी मिर्च – 2 छोटी
हरा धनिया सजाने के लिए
लाल मिर्च – 2 छोटी
अदरक – 1 टुकड़ा

हल्दी पाउडर – 1 छोटी चमच्च
मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
नमक स्वादनुसार

गरम मसाले

लोंग – 2
बड़ी इलायची – 2
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 6-7

तड़के के लिए –

हींग – 1-2 पिंच
जीरा आधा छोटा चम्मच
राई आधा छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari

यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal

यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma

यह भी पढ़ें :- बेसन पकोड़ी की कढ़ी बनाना | How to make besan pakodi kadhi

छिलका वाली उड़द दाल बनाने की विधि – Method of making Chhilka urad dal – How to make Chhilka urad dal:

सबसे पहले एक कुकर में दाल को धो कर 4-5 कप पानी, नमक, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, डाल कर ढक्क्न बंद कर दीजिये। अब गैस जलाकर कुकर रखिये। एक सीटी आने तक गैस तेज़ रखें उसके बाद कम कर दीजिये। 10 मिनट बाद (5-6सीटी आने तक ) गैस बंद कर दीजिये।

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में पीस लीजिये। काली मिर्च, लोंग, बड़ी इलायची के दाने को दरदरा कूट लें।

एक कड़ाही लीजिये इसमें 2 टेबल स्पून तेल या घी डालिये और तेल गरम होने दीजिये। तेल गरम होने के बाद उसमे जीरा, राई तड़का दीजिये। पिसे हुए खड़े मसाले डाल कर धीमी गैस पर 1 मिनट पकने दें।

अब इसमें पिसे हुए टमाटर हरी मिर्च डाल कर धीमी गैस पर तब तक पकने दें जब तक टमाटर तेल न छोड़ दें। अब उबली हुई दाल(Chhilka urad dal) को डाल दीजिये। धीमी गैस पर 6-7 मिनट उबलने के बाद इसमें 2 चम्मच मलाई या देशी घी डालिये और हरा धनिया डाल कर बाटी, पराठा ,चूरमा किसी के भी साथ गरम गरम सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –(Chhilka urad dal)

1. दाल को गाड़ी पतली अपनी पसंद से रखे।

2. पानी जितनी गाड़ी रखनी हैं या पतली करनी हैं उसी हिसाब से रखें।

3. दाल(Chhilka urad dal) को देशी घी या रिफाइंड में भी बना सकते हैं।

4. दाल को ज्यादा सीटी न लगवाएं नहीं तो घुल जाएगी।

5. जब दाल में सीटी आये उस टाइम गैस धीमी रखिये गैस तेज़ होने पर दाल का पानी निकल जायेगा।

6. प्याज़, लहसुन डालना चाहो तो टमाटर डालने से पहले बारीक कटे हुए लहसुन प्याज़ डालकर कर भून लीजिये।

Suggested DAls:

साबुत मूंग दाल बनाना

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :