X

बनाना मिल्क शेक रेसिपी | Banana MilkShake | Banana shake Recipe

Banana MilkShake

बनाना शेक – Banana MilkShake – एक ऐसा ड्रिंक है जो बहुत ही आसानी से बन जाता है। बनाना सभी को बहुत पसंद होता है और बनाना से ही बना ये ठंडा ठंडा बनाना शेक बच्चों बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है।

जितना यह पीने में स्वादिष्ट है उतना ही बनाने में एकदम आसान। गर्मी के मौसम में जब आप कही बहार से आएं और ठंडा ठंडा बनाना शेक पीने को मिल जाये तो शॉपिंग का मजा ही कुछ अलग हो जाये।

बनाना शेक को आइस क्रीम डालकर भी बनाया जाता है लेकिन हम यहां पर बिना आइस क्रीम के बनाना शेक बनाना बताएंगे। तो फिर चलिए शुरू करते हैं बनाना शेक बनाना।

यह भी पढ़े: व्रत स्पेशल दही | Dahi For Fasting | Vrat wali dahi

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make BananaShake recipe | banana Milkshake Recipe

दूध – 2 गिलास
केला – 2 पका हुआ
चीनी – 2 चम्मच
आइस क्यूब्स – 6-7

गार्निशिंग के लिए —

काजू – 3-4 लम्बे पीस में कटे हुए
बादाम – 3-4 लम्बे पतले पीस में कटे हुए
किशमिश – 7-8
टूटी फ्रूटी – 10-12
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

यह भी पढ़े: पनीर दही भल्ले | Paneer Dahi bhalle | Paneer Dahi Vada

बनाना शेक रेसिपी बनाने की विधि – Method of making Banana Shake Recipe| How to make BananaMilk Shake :

बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप केला का छिलका हटा कर गूदा निकाल लीजिये। गूदे को छोटे छोटे पीस में काट कर तैयार कर लीजिये।

अब मिक्सी का एक जार लीजिये इसमें बनाना का गूदा और थोड़ा सा दूध डालकर ढक्क्न बंद कीजिये और मिक्सी चलकर अच्छे से पीस लीजिये।

जब बनाना अच्छे से पीस जाये तब उसमे बचा हुआ दूध इलायची पाउडर डालकर फिर अच्छे से पीस लीजिये। पीसने के बाद ढक्क्न हटाएं आइस क्यूब्स डालकर स्पून की हेल्प से मिला दीजिये।

सर्व करने के लिए 2 गिलास ले लीजिये इनमे बनाना शेक डालिये कटे हुए
बादाम,काजू,किशमिश और टुट्टी फ्रूटी डालकर बनाना शेक को गार्निश कीजिये।
ठंडा ठंडा बनाना शेक बनकर बिलकुल तैयार है।

यह भी पढ़े: कोल्ड कॉफी रेसिपी | Cold Coffee Recipe | Cafe Style Cold Coffee

याद रखने योग्य बातें -:

अगर आप और भी गाढ़ा बनाना शेक पसंद करते हैं तो इसमें 1-2 स्कूप आइस क्रीम डाल लीजिये।

बनाना शेक के लिए हमेशा पका हुआ केला ही लें क्यूकी इससे बनाना शेक और भी टेस्टी बनता है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :