X

मावा की बर्फी बनाना | Mawa Barfi Recipe | How To Make Mawa Barfi

Mawa barfi by Rashmi Chahar

मावा की बर्फी(Mawa Barfi) खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। ये मावा से बनी हुई बर्फी बहुत ही सॉफ्ट होती हैं और बड़ी ही आसानी से बन जाती है इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और टाइम भी कम लगता है।

मावा से बनी बर्फी को किसी भी फेस्टिवल्स या बर्थडे पार्टी में बना सकते हैं। बर्फी के लिए मावा पहले से घर पर बना के रख सकते हैं या तुरंत दूध से भी बना सकते हैं और मार्किट वाला भी उपयोग कर सकते हैं।

तो आईये आज बनाते हैं मावा की सफ़ेद बर्फी।


आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Mawa Barfi

मावा – 250 ग्राम
पिस्ता – 6-7
बूरा (तगार) – 50 ग्राम(1/2 कप )
इलायची – 4-5
घी – 1 चम्मच
काजू – 2-3 पतले कटे हुए
बादाम – 3-4 पतले कटे हुए

मावा बर्फी बनाने की विधि – Method Of Making Mawa Barfi – How To Make Mawa Barfi :

सबसे पहले मावा को कदूकस कर लीजिये। अगर मावा सॉफ्ट है तो क्रम्बल कर लीजिये। अब इलायची छील कर कूट लीजिये। पिस्ता को भी पतला -पतला काट लीजिये।

मावा बर्फी बनाने के लिए सिल्वर या स्टील की कड़ाही लीजिये और गैस ऑन करके गरम होने के लिए रख दीजिये। गरम कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर पिघलाईये। घी पिघलने के बाद कदूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये। गैस की फ्लैम कम रखें।

मावा को चलाते रहिये। जब मावा अच्छे से मेल्ट हो जाये तो उसे थोड़ा सा (3-4) धीमी फ्लेम पर भूनिये।

जब मावा भून जाये तो उसे ठंडा होने के लिए रख दीजिये।

मावा के ठंडा होने पर(3-4 मिनट) बाद बुरा या तगार मिला दीजिये साथ में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये।
एक स्टील की प्लेट को घी लगा कर चिकना कीजिये और बर्फी का मिश्रण फैला दीजिये और एक जैसा लेवल कर दीजिये। बादाम, पिस्ता, काजू जो पतले पतले काट कर रखे थे बर्फी के मिश्रण के ऊपर फैला दीजिये और प्रेस क्र दीजिये ताकि मेवे मिश्रण पर चिपक जाएं ।

अब इस तैयार किये गए बर्फी के मिश्रण को फ्रीज़ में 10-12 घंटे जमने के लिए रख दीजिये।

10-12 घंटे बाद फ्रीज़ में से निकालिये और पीस काट लीजिये।
मावा बर्फी तैयार है।

याद रखने योग्य बातें –

1. मावा को ज्यादा डार्क ब्राउन नहीं करना है सिर्फ हल्का सा भूनना है।

2. बूरा मिलते टाइम मावा एकदम ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए ना ही ज्यादा गरम।

3. बूरा या तगार नहीं है तो आप पीसी हुई चीनी भी ले सकते है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :