X

मसालेदार अरबी की सब्जी बनाना | Masaledar Arbi Sabji recipe | How to make masaledar arbi

अरबी की सब्जी (Masaledar Arbi Sabji)गर्मी के मौसम में बनाई जाती है। अरबी की सब्जी रसीली सूखी दोनों तरह से बना सकते हैं। अरबी की मसालेदार सूखी सब्जी को घर में मेहमान आने पर या किसी पार्टी बगेरा में छोले, पनीर की सब्जी के साथ तीसरी सब्जी यही होती है।

अगर खाना कहीं पैक होके जाना है तो मसालेदार अरबी की सूखी सब्जी सबसे बेहतर होती है ले जाने के लिए। तो आईये हम आपको बताएंगे मसालेदार अरबी की सूखी सब्जी बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Masaledar Arbi Sabji

अरबी – 250 ग्राम
तेल – 1 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच

राई – 1 चम्मच
हींग -1-2 पिंच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच

अमचूर – 2 बड़ी चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून

मसालेदार की सब्जी बनाने की विधि – Method of making Masaledar Arbi Sabji– How to make Masaledar Arbi Sabji:

एक कुकर लीजिये। कुकर में एक गिलास पानी डालिये अब इसमें अरबी को डाल कर ढक्कन बंद करके गैस पर तेज़ आंच पर रखिये।

एक सीटी आने पर गैस कम कर दीजिये। दूसरी सीटी आने पर हो तभी गैस बंद कर दीजिये। गैस निकलने के बाद अरबी पानी में से निकाल लें और अरबी ठंडी होने दीजिये। अरबी ठंडी होने के बाद छिलका हटा दीजिये। दूसरी किसी साफ प्लेट में रख लीजिये।

एक कड़ाही लीजिये और गैस जलाकर गैस पर रखिये। इसमें तेल डाल दीजिये। तेल गरम होने के बाद जीरा, हींग, राई, अजवाइन डालिये। जीरा, हींग, राई, अजवाइन ब्राउन होने के बाद कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये। हरी मिर्च हल्की सी भुनने के बाद अरबियों को डाल दीजिये।

अब इसमें सूखे मसाले अमचूर, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर ,नमक मिलाकर ढक्क्न से ढक दीजिये। गैस कम रखिये। 7-8 मिनट पकने के बाद अच्छे से चलाईये। हरा धनिया डालकर गैस बंद कीजिये और प्लेट में निकाल लीजिये। मसालेदार अरबी तैयार है।
पराठे या पूड़ी के साथ गरमागरम सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें –Masaledar Arbi Sabji

1. प्याज़, लहसुन डालना चाहो तो जीरा ब्राउन के बाद बारीक कटे हुए लहसुन प्याज़ डाल कर भून लीजिये।
2. अरबी को ज्यादा न उबाले।
3. रिफाइंड में भी बना सकते हैं।

rashmi :