X

लाल मसूर दाल बनाना | Lal masoor dal recipe | How to make red masoor dal

Lal masoor dal by Rashmi Chahar

मसूर दाल (Lal masoor dal)हर घर में बनाई जाती है। दालों में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। दाल बहुत ही फायदेमंद होती हैं। बच्चों के खाने में हम इसे रोज़ बना सकते हैं। मसूर की दाल बनने में बहुत कम समय लेती हैं।

दाल अधिकतर घरों में खाने में रोज़ बनती है। लाल मसूर (धुली हुई ) की दाल चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है। तो आइये आज हम आपको बताते है लाल मसूर की दाल बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make lal masoor dal

लाल मसूर दाल – 200 ग्राम
तेल – 1 टेबल स्पून
पानी – 4-5कप
टमाटर – 2 बड़े

हरी मिर्च – 2 छोटी
लाल मिर्च – 2 छोटी
अदरक – 1 टुकड़ा
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चमच्च

मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हींग – 1-2 पिंच
जीरा आधा छोटा चम्मच

राई आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार
हरा धनिया सजाने के लिए

यह भी पढ़ें – हरी मिर्च का झटपट अचार

यह भी पढ़ें – मखाना काजू करी बनाना

यह भी पढ़ें – बूंदी रायता बनाना

यह भी पढ़ें – काजू टमाटर की तरी बनाना

लाल मसूर दाल बनाने की विधि – Method of making Lal masoor dal – How to make red masoor dal :

सबसे पहले एक कुकर में दाल को धो कर 4-5 कप पानी, नमक, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, डाल कर ढक्क्न बंद कर दीजिये। अब गैस जलाकर कुकर रखिये।

एक सीटी आने तक गैस तेज़ रखें उसके बाद दूसरी सीटी भरने पर गैस बंद कर दीजिये।
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में पीस लीजिये।

अब एक कड़ाही लीजिये इसमें 2 टेबल स्पून तेल या घी डालिये और तेल गरम होने दीजिये। तेल गरम होने के बाद उसमे जीरा, राई तड़का दीजिये। जीरा ब्राउन होने पर इसमें पिसे हुए टमाटर हरी मिर्च डाल कर धीमी गैस पर तब तक पकने दें जब तक टमाटर तेल न छोड़ दे।

अब उबली हुई दाल को डाल दीजिये। धीमी गैस पर 2-3 मिनट खौलने के बाद इसमें 2 चम्मच मलाई या देशी घी डालिये और हरा धनिया डाल कर चावल या रोटी किसी के भी साथ गरम गरम सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें – Lal masoor dal

1. दाल को गाड़ी पतली अपनी पसंद से रखे।
2. पानी जितनी गाड़ी रखनी हैं या पतली करनी हैं उसी हिसाब से रखें।
3. दाल को देशी घी या रिफाइंड में भी बना सकते हैं।

4. दाल को ज्यादा सीटी न लगवाएं नहीं तो घुल जाएगी।
5. जब दाल में सीटी आये उस टाइम गैस धीमी रखिये गैस तेज़ होने पर दाल का पानी निकल जायेगा।
6. प्याज़, लहसुन डालना चाहो तो टमाटर डालने से पहले बारीक कटे हुए लहसुन प्याज़ डालकर कर भून लीजिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested DAls:

साबुत मूंग दाल बनाना

rashmi :