X

मसाला भिंडी बनाना | How to make Masala bhindi recipe

Masala bhindi recipe by rashmi chahar

Masala bhindi recipe – भिंडी की सब्जी कई प्रकार से बनायीं जाती है। भिंडी स्वस्थ्य बर्धक और फाइबर युक्त रेसिपी होती है। आज हम आपको मसाला भिंडी बनाना बताते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Masala bhindi recipe

भिंडी – ५०० ग्राम
प्याज – १
लहसुन – ५-६ कलियाँ
हरी मिर्च – २

हरा धनिया – एक बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
अजवाइन – एक चम्मच
अमचूर पाउडर – एक चम्मच
लाला मिर्च पाउडर – आधा चम्मच

हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – एक बड़ा चम्मच

मसाला भिंडी बनाने की विधि – Method of making masala bhindi – how to make Masala bhindi recipe

भिंडी को पानी में धोकर छोटे छूटे टुकड़ों में काट लें। याद रहे भिंडी साबुत ही धोनी हैं। काटने के बाद धोने पर चिपचिपी हो जाएँगी। एक प्लेट में प्याज और लहसुन काट लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर अजवाइन भूनें। उसके बाद कटे हुए प्याज और लहसुन भूनें। प्याज सुनहरा होने पर कटी हुई भिंडी डालकर थोड़ी देर चलाएं।

इसके बाद उसमें हरी मिर्च, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाकर चलायें। मसाले ठीक से मिलने के बाद गैस को धीमा कर दें और कड़ाही को ठीक से किसी प्लेट से ढक दें। धीमी गैस पर १- १५ मिनट पकने दें। बीच बीच में काछली से चलाते रहें।

जब भिंडी पाक जाएँ तो गैस बंद कर दें और हरा धनिया मिलाये। भिंडी मसाला तैयार है। रोटी या पराठों के साथ सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –

१. पानी बिलकुल न डालें। भिंडी भाप से ही पाक जाएँगी।
२. अगर आप प्याज लहसुन नहीं खाते हैं तो ना डालें।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :