X

आलू टमाटर की तरीदार सब्जी बनाना | How to make aloo tamatar sabji with gravy

Aloo tamatar sabji by Rahmi Chahar

Aloo tamatar sabji – आलू सब्जियों का राजा माना जाता है। आलू मिलाकर बहुत सारी सब्जियाँ बनायी जाती हैं। आज हम आपको बता रहें हैं बहुत ही आसान आलू और टमाटर की तरीदार सब्जी बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Aloo tamatar sabji with gravy

आलू – ५ मध्यम साइज उबले हुए
टमाटर – २
हरी मिर्च – २
प्याज – १

लहसुन – ५ कलियाँ
अदरक – १ इंच टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच

नामक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – १ चम्मच
हरा धनिया – एक चम्मच
हींग – १/४ चम्मच

जीरा – एक चम्मच
तेल – एक बड़ा चम्मच

आलू टमाटर की तरीदार सब्जी बनाने की विधि – Method of making aloo tamatar sabji – how to make aloo tamatar sabji

टमाटर और हरी मिर्च को एक साथ काटकर रख लीजिये। लहसुन, प्याज, अदरक को अलग काटकर रख लीजिये।
आलू को २ गिलास पानी में मेस कर लीजिये। आलुओं को ज्यादा बारीक न मथें।

कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमे जीरा भूनें। जीरा को ज्यादा देर न भूनें बरना जल जायेगा। इसके बाद अदरक भूनें। अदरक को अलग से भुनना सही रहता है बरना कच्चा रह जाता है। अदरक भुनने के बाद कड़ाही में प्याज और लहसुन दाल दें।

प्याज के सुनहरा होने पर उसमे कटे हुए टमाटर हुए हरी मिर्च डाल दें। थोड़ी देर स्लो गैस पर चलाते रहें। धीरे धीरे टमाटर गल जायेंगे।

अब कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, हींग और हल्दी डालकर थोड़ी देर भूनें।

आपका मसाला तैयार हो गया है। अब कड़ाही में पानी में मेस किये हुए आलू डाल दें। सब्जी कितनी पतली या गाड़ी रखनी है उसके अनुसार पानी काम या ज्यादा कर सकते हैं।

कड़ाही को ढक दें और करीब १० मिनट तक पकने दें। आलू की तरीदार सब्जी तैयार है। हरा धनिया मिलाकर सर्व करें।

याद रखने योग्य बातें –

1. अगर आप प्याज लहसुन नहीं कहते हैं तो न डालें।
2. गरम मसाला पसंद है तो आधा चम्मच डाल सकते हैं हालाँकि जरुरत नहीं होती।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :