X

मखाना काजू करी बनाना | Makhana Kaju Curry Recipe | How To Make Makhana Kaju curry

Makhana Kaju Curry by Rashmi chahar

मखाना काजू करी(makhana kaju curry) बहुत ही टेस्टी होती है। इसे किसी भी पार्टी में बनाया जा सकता है। यह करी काजू की ग्रेवी के साथ बनती है। मखाने के साथ भी इसमें फ्राई करके काजू डाले जाते हैं जिससे की करी का स्वाद और भी ज्यादा हो जाता है।

इसमें मखाने और काजू का जो टेस्ट आता है उसका मजा ही कुछ और है। मखाने से अलग -अलग तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। ऐसी ही एक रेसिपी है मखाना काजू करी(makhana kaju curry)। यह बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद होती है।

मखाना काजू करी को बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है। तो आईये देखते हैं यह स्वादिष्ट करी कैसे बनती है।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Makhana Kaju Curry

मखाना – 2 कप
काजू – 1/2 कप
काजू – 1/2 कप(1 घंटे पानी में भीगे हुए)
टमाटर – 4-5
प्याज़ – 2

हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरा धनियां – टेबल स्पून
साबुत लाल मिर्च – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच (स्वादनुसार )
कसूरी मेथी – 1 चम्मच

हींग – 1 पिंच
क्रीम – 1
तेल जरूरत के हिसाब से

यह भी पढ़ें :- टमाटर प्याज़ की ग्रेवी बनाना | Tamatar ki tari

यह भी पढ़ें :- अरहर दाल बनाना | How to make Arhar Dal

यह भी पढ़ें :- राजमा बनाना | Rajma recipe | How to make Rajma

मखाना काजू करी बनाने की विधि – Method of making Makhana Kaju Curry – How to make Makhana Kaju Curry :

आधा कप काजू को 1 घंटे पहले पानी में भिगो कर रख दीजिये। टमाटर को धो कर बड़ा-बड़ा काट लीजिये। अदरक टमाटर और भीगे हुए काजू को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये।

प्याज़ का छिलका हटाईये बारीक काट लीजिये। हरी मिर्च को को बड़ा- बड़ा प्याज़ के साथ ही काट कर रख लीजिये।

गैस ऑन करके एक पेन में करीब 250 ग्राम तेल डाल कर गरम कीजिये काजू ,मखाने को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कीजिये प्लेट में निकाल लीजिये ।
गरम तेल में हींग जीरा तड़काईये। प्याज़ हरी मिर्ची डाल दीजिये। कसूरी मेथी और साबुत लाल मिर्च भी डाल दीजिये। प्याज़ ब्राउन होने के टमाटर काजू का पेस्ट डाल दीजिये। मसाले से तेल अलग ना हो जाये तब तक मीडियम गैस पर पकने दीजिये।

मसाला पकने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और नमक डालकर 1-2 मिनट भूनिये।

फ्राई किये हुए मखाने ,काजू डाल कर मिक्स कर दीजिये 1 गिलास पानी डालकर ढक दीजिये ताकि मखाने और काजू में सारे मसाले जज्ब हो जाएं। गैस की फ्लेम कम कर दीजिये।

4-5 मिनट बाद जब ग्रेवी में उबाल आ जाये तो गैस बंद कीजिये मखाना काजू करी(makhana kaju curry) बनकर तैयार है। करी को एक बॉल में निकाल लीजिये।
हरे धनिये , क्रीम डालकर गार्निश कीजिये।

मखाना काजू करी(makhana kaju curry) को आप पराठा, नान, पूड़ी,चावल के साथ सर्व कीजिये।

याद रखने योग्य बातें -(makhana kaju curry)

1.मखाना काजू करी(makhana Kaju Curry) में मैंने कोई भी गरम मसाला उपयोग नहीं किया है अगर आप गरम मसाला पसंद करते हैं तो धनियां पाउडर के साथ ही आधा चम्मच गरम मसाला डाल दीजिये।

2.इस करी में मैंने कश्मीरी लाल मिर्च का उपयोग किया था आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो मिर्च अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग रखिये।

3.ग्रेवी जितनी पतली गाढ़ी रखनी है उतना पानी डालिये।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

पनीर पकोड़ा | प्याज़ पकोड़ा | बूंदी रायता बनाना | पुदीना-हरा धनियां की चटनी | ब्रेड पनीर सेंडविच | मूली का भरवां पराठा | कैबेज वेज मंचूरियन | टमाटर हरा धनियां की चटनी

rashmi :