X

लौकी बर्फी बनाना | Lauki Barfi | Bottle Gourd Barfi Recipe

Lauki burfi by Rashmi chahar

राजस्थान के लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते है और राजस्थान क्या अब तो हर जगह ही खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं।
और खासकर कोई स्पेशल मिठाई हो तो मजा ही आ जाता है। तो आज हम एक ऐसी ही स्पेशल मिठाई बनाना बता रहे हैं जो आपको बहुत पसंद आएगी। आज हम बना रहे हैं लौकी की बर्फी(Lauki Barfi – Bottle Gourd Barfi)।

Click Here To View This Recipe In English


आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Lauki Barfi – Bottle Gourd Barfi

लौकी – 1 किलो ग्राम
चीनी – 2 कप
मावा – 50 ग्राम
घी – 2 चम्मच

इलायची पाउडर – चौथाई चम्मच
काजू – 8-9
बादाम -7-8 लम्बे पीस में कटे हुए।

लौकी बर्फी बनाने की विधि – Method Of Making Lauki Burfi – How To Make Bottle Gourd Barfi :

सबसे पहले लौकी को कद्दूकश करना है और उसको अच्छे से निचोड़ कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दीजिये।
एक कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये और लौकी को डाल दीजिये। लौकी को 5 मिनट के लिए ढक कर पकाना है।

गैस मीडियम रखें। लौकी नरम पड़ने के बाद चीनी डाल दीजिये और मिक्स करके 3-4 मिनट तक ढक कर पकाईये।

इसके बाद प्लेट हटा दीजिये और गैस की फ्लेम तेज़ करके पानी जलने तक पकाईये और चलाते रहिये।

पानी जलने के बाद हम इसमें मावा और काजू, बादाम, इलायची पाउडर डालकर बर्फी जमने की कंसिस्टेंसी(5 मिनट ) तक चलाना है।

अब एक प्लेट को घी लगा चिकना करें और उसमे लौकी की बर्फी फैला दें। इसके ऊपर बचे हुए मेवे डालकर सज़ा दें।

ठंडा होने के बाद इसके चाकू की सहायता से अपने मनपसंद पीस काट लें। लौकी बर्फी बनकर तैयार हैें।

लौकी बर्फी का छोटा वीडियो यहाँ देखें:

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+


Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :