X

लाल कद्दू का हलवा बनाना | How to make kaddu halwa | Red pumpkin halwa

Kaddu halwa – कच्चे और पके दोनों तरह का कद्दू अक्सर सब्जी बनाने के काम आता है। लेकिन पका हुआ कद्दू हलवा बनाने के काम भी आता है। आइये हम आपको बताते हैं की लाल कद्दू का हलवा कैसे बनायें।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make red pumpkin halwa(lal kaddu halwa):

कद्दू(Pumpkin) – 1/2 किग्रा
घी – 3 बड़े चम्मच
चीनी – 200 ग्राम
मावा – 150 ग्राम
काजू – 15
इलाइची – 5

लाल कद्दू का हलवा बनाने की विधि – Method of making Lal kaddu halwa – How to make Lal kaddu (Red Pumpkin) Halwa:

काजू को छोटे छोटे टुकड़े कर के रख लीजिये और इलाइची को भी बारीक पाउडर बना लीजिये। कद्दू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिये।

मावा को भूनने के लिए कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें और उसमें मावा को डाल दें। धीमी आंच पर चलाते रहें और जब हल्का भूरा रंग का होने लगे तो निकाल कर प्लेट में रख लें।

अब कड़ाही में २ बड़े चम्मच घी डालकर पिघलने दें और उसमें कसा हुआ कद्दू डाल कर धीमी आंच पर ढक कर पकने दें। बीच बीच में कछली से चलाते रहिये।

जब कद्दू पक जाये और एकदम नरम हो जाये तो उसमें चीनी मिला दीजिये और पकने दीजिये। कद्दू पकने में काफी पानी छोड़ता है।

जब कड़ाही में पानी पूरी तरह जल जाये तो उसमें ड्राई फ्रूट्स और मावा मिलकर करीब ५ मिनट तक पकाइये। कुछ ड्राई फ्रूट्स बचा कर रख लीजिये जो बाद में सजाने के काम आएंगे।

अब हलवे में इलाइची पाउडर मिलाइये और प्लेट में निकाल लीजिये। बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें।

याद रहने योग्य बातें –

१. कद्दू ठीक से पका होना चाहिए। कच्चे कद्दू का हलवा अच्छा नहीं बनेगा।
२ चीनी और घी आवश्यकता अनुसार काम या ज्यादा कर सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :