X

कटहल की सब्जी बनाना | How to make Kathal sabji | Jackfruit sabji

Kathal sabji by rashmi chahar

कटहल की सब्जी (Kathal sabji) जयादातर लोगों को पसंद होती है। कटहल की बहुत सारी तरह की रेसिपी बनायीं जाती हैं। आईये हम आपको बताते हैं कटहल की सब्जी बनाना।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Kathal sabji – jackfruit sabji:

कटहल – 500 ग्राम
तेल – 3 बड़े चम्मच
प्याज – 2 बड़े
लहसुन – 10-12 कली

जीरा – एक छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
धनियां पाउडर – एक छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2-3

अदरक -1 छोटा टुकड़ा
लाल मिर्च – आधा छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनियां – बारीक़ कटा हुआ

कटहल की सब्जी बनाने की विधि – Method of making Kathal sabji – How to make kathal sabji:

कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर और प्लेट में सोडा सा तेल लगा लीजिये जिससे कटहल का चिपचिपा दूध आपके हाथों पर नहीं चिपकेगा।

कटहल का ऊपर का कड़ा छिलका हटाकर मध्यम साइज के टुकड़े कर लें। अगर बीज पके हुए हैं तो उनको अलग निकल कर रह लें और उनको चील लें तथा बीजों के २ टुकड़े कर लें। इनको भी कटहल के साथ मिला लें। कटे हुए कटहल को पानी से धो लें।

प्याज, लहसुन और अदरक को बारीक़ काटकर रख लें। हरा धनिया को भी बारीक काटकर प्लेट में रख लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमे जीरा भूने और उसके बाद अदरक को भूनें। अदरक भुनने के बाद प्याज और लहसुन को भूनें। जब प्याज सुनहरा हो जाये तो समझ लो प्याज भून गया है।
प्याज भुनने के बाद कड़ाही में कटहल, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, हरी मिर्च दाल दें।

थोड़ी देर मिलाने के बाद कड़ाही में २ कप पानी दाल दें। कड़ाही को ढक कर रख दें और आंच धीमी कर दें। १० मिनट बाद चेक करें।

अगर कटहल अभी नरम नहीं हुई है तो थोड़ा और पकने दें। अगर कटहल नरम हो गयी है तो दक्कन हटा दें और थोड़ा बहुत पानी अगर बचा है तो उसको भी जला दें।

पानी पूरी तरह जल जाने पर उसमे अमचूर पाउडर मिला दें। गैस बंद कर दें और हरा धनिया मिला कर प्लेट में निकल लें। कटहल की सब्जी तैयार है।

याद रहने योग्य बातें –

१. अगर आप प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं तो न डालें। इसकी जगह आप थोड़ी सी हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

२. कटहल ज्यादा पकी नहीं होनी चाहिए बरना सब्जी मीठी हो जाएगी और स्वादिष्ट नहीं बनेगी।

३. कटहल काटने वाले बर्तन में भी थोड़ा तेल लगा लें जिससे बर्तन में गोंद नहीं चिपकेगा।

४. लाल मिर्च थोड़ी काम डाल कर उसकी जगह आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल सकते हैं
जिससे थोड़ा अलग टेस्ट आता हैं ।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

आलू शिमला मिर्च की सब्जी | आलू सूखी सब्जी | आलू बीन्स की सब्जी | आलू छोले की सब्जी | शाही पनीर | दही वड़ा – दही भल्ला | सूजी का चीला | काजू टमाटर की तरी | पत्ता गोभी कोफ्ता सब्जी | भरवां करेला

rashmi :