X

केसर पेड़ा बनाना | Kesar Peda Recipe | Saffron Peda Recipe

Kesar Peda Saffron Peda by Rashmi Chahar

पेड़े अलग – अलग तरीके से कई प्रकार के बनाये जाते हैं। खाने में भी स्वादिस्ट होते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं केसर पेड़ा(Kesar Peda) बनाना।

केसर पेड़ा केसर की इलायची और केसर की खुसबू से भरा होता है। इसमें केसर डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी लाज़बाब हो जाता है। आज आपको बहुत ही आसान तरीके से केसर पेड़ा बनाना बताएँगे जो बहुत कम समय में बन जाते हैं।


आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make kesar Peda

मावा – 250 ग्राम
पिस्ता – 6-7
तगार (बूरा) 100 ग्राम(1 कप )
इलायची – 4-5
घी – 2 चम्मच
दूध – आधा कप
केसर – चौथाई चम्मच

केसर पेड़ा बनाने की विधि – Method Of Making kesar Peda – How To Make kesar Peda :

सबसे पहले मावा को कदूकस कर लीजिये। अगर मावा सॉफ्ट है तो क्रम्बल कर लीजिये। अब इलायची छील कर कूट लीजिये। पिस्ता को भी पतला -पतला काट लीजिये। केसर को दूध में डाल कर रख दीजिये और थोडा सा केसर पेड़े के ऊपर सजाने के लिए बचा लीजिये।

केसर पेड़ा बनाने के लिए सिल्वर या स्टील की कड़ाही लीजिये और गैस ऑन करके गरम होने के लिए रख दीजिये। गरम कड़ाही में २ चम्मच घी डालकर पिघलाईये। घी पिघलने के बाद कदूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये। गैस की फ्लैम कम रखें।

मावा को चलाते रहिये। जब मावा अच्छे से मेल्ट हो जाये तो उसमे केसर को चम्मच से मिला कर केसर वाला दूध डाल दीजिये और अच्छे से मिलाईये।
दूध डालने के बाद 3-4 मिनट तक हुए भूनिये।

जब मावा हल्का भून जाये तो गैस बंद कर दीजिये और मावा को ठंडा होने के लिए रख दीजिये।
मावा ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिला दीजिये और मिक्स कीजिये। इलायची पाउडर मिक्स करने के बाद डालिये इसमें बूरा (तगार ) और मिला कर पेड़े बना लीजिये।

बने हुए केसर पेड़ों को पिस्ता बादाम केसर से सजा दीजिये। केसर पेड़ा बनकर तैयार हैं।

याद रखने योग्य बातें – Kesar Peda

1. मावा को ज्यादा डार्क ब्राउन नहीं करना है सिर्फ हल्का सा भूनना है।

2. बूरा मिलते टाइम मावा एकदम ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए ना ही ज्यादा गरम।

3. बूरा या तगार नहीं है तो आप पीसी हुई चीनी भी ले सकते है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :