X

मावा पेड़ा बनाना | Mawa Peda | Khoya Peda Recipe

Mawa Peda by Rashmi Chahar

पेड़े अलग – अलग तरीके से कई प्रकार के बनाये जाते हैं। खाने में भी स्वादिस्ट होते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं मावा पेड़ा – Mawa Peda बनाना।
मावा पेड़ा मथुरा पेड़े की तरह ही बनाया जाता है इसमें इतना फर्क है की इसे भूनना कम पड़ता है।

पेड़ा इलायची की खुसबू से भरा होता है। जिससे इसका स्वाद और भी लाज़बाब हो जाता है। आज आपको बहुत ही आसान तरीके से मावा पेड़ा बनाना बताएँगे जो बहुत कम समय में बन जाते हैं।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make Mawa Peda – Khoya Peda

मावा – 250 ग्राम
पिस्ता – 6-7
बूरा (तगार) – 100 ग्राम(1 कप )
इलायची – 4-5
घी – 2 चम्मच
दूध – आधा कप
बादाम – 3-4 पतले कटे हुए

मावा पेड़ा बनाने की विधि – Method Of Making Mawa Peda – How To Make Khoya Peda

सबसे पहले मावा को कदूकस कर लीजिये। अगर मावा सॉफ्ट है तो क्रम्बल कर लीजिये। अब इलायची छील कर कूट लीजिये। पिस्ता को भी पतला -पतला काट लीजिये।

मावा पेड़ा बनाने के लिए सिल्वर या स्टील की कड़ाही लीजिये और गैस ऑन करके गरम होने के लिए रख दीजिये। गरम कड़ाही में २ चम्मच घी डालकर पिघलाईये। घी पिघलने के बाद कदूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये। गैस की फ्लैम कम रखें।

मावा को चलाते रहिये। जब मावा अच्छे से मेल्ट हो जाये तो उसमे दूध डाल दीजिये और अच्छे से मिलाईये।
दूध डालने के बाद 3-4 मिनट तक हुए भूनिये।

जब मावा हल्का भून जाये तो गैस बंद कर दीजिये और मावा को ठंडा होने के लिए रख दीजिये।
मावा ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिला दीजिये और मिक्स कीजिये। इलायची पाउडर मिक्स करने के बाद डालिये इसमें बूरा (तगार ) और मिला कर पेड़े बना लीजिये।

बने हुए मावा पेड़ों को पिस्ता बादाम से सजा दीजिये। मावा पेड़ा बनकर तैयार हैं।

याद रखने योग्य बातें –

1. मावा को ज्यादा डार्क ब्राउन नहीं करना है सिर्फ हल्का सा भूनना है।

2. बूरा टाइम मावा एकदम ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए ना ही ज्यादा गरम।

3. तगार या बूरा नहीं है तो आप पीसी हुई चीनी भी ले सकते है।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

rashmi :