X

हरे मटर का हलवा बनाना | Hara matar halwa | How to make green pea halwa

Hare matar ka halwa by Rashmi chahar

Hara matar halwa – हरी मटर को मिक्सर में डालकर हल्का मोटा पीस लीजिये। जैसा की आपको पता है मावा को थोड़ा भूनना जरुरी होता है। मावा को सुनहरा होने तक भून लीजिये। इसको अलग बर्तन में रख लीजिये।

आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make green pea halwa(Hara matar halwa):

250 ग्राम हरी मटर
50 ग्राम खोया (मावा)

1/2 कप चीनी
4 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच घी
1/2 कप पानी

सजावट के लिए:

1/2 कप बादाम, काजू बारीक कटे हुए

यह भी पढ़ें :- लौकी बर्फी बनाना | Bottle Gourd Barfi Recipe

यह भी पढ़ें :- चीकू का हलवा बनाना | How to make cheeku halwa

यह भी पढ़ें :- लौकी का हलवा बिना मावा के बनाना

यह भी पढ़ें :- लौकी का हलवा मावा के साथ बनाना

हरे मटर का हलवा बनाने की विधि – Method of making green pea halwa(Hara matar halwa)

हरी मटर को मिक्सर में डालकर हल्का मोटा पीस लीजिये। जैसा की आपको पता है मावा को थोड़ा भूनना जरुरी होता है। मावा को सुनहरा होने तक भून लीजिये। इसको अलग बर्तन में रख लीजिये।

पैन में थोड़ा सा घी डालकर मटर को भून लीजिये। याद रहे की मटर जल न जाये।

जब मटर भून जाए तो उसमें दूध, चीनी और आधे ड्राई फ्रूट्स को मिला कर चलाते रहिये। अगर दूध नहीं है तो आधा कप पानी डाल सकते हैं। थोड़ा पानी जल जाने के बाद उसमें मावा डाल दीजिये। थोड़ी देर तक मावा को मिलते रहिये और गाढा होने पर उसमें इलाइची पाउडर मिलाइये।

मटर का हलवा तैयार है। ड्राई फ्रूट्स से सजाकर परिसिये।

याद रखने योग्य बातें –

1. मावा और मटर को भूनते समय साबधानी बरतें। जयादा न जल जाये।
2 अगर दूध नहीं है तो आधा कप पानी डाल सकते हैं।

Watch on YouTube | View on Facebook | View on Twitter | View on Google+

Suggested recipes:

कलाकन्द मिठाई |मथुरा के पेड़ा बनाना | मावा की बर्फी | मावा के लड्डू

rashmi :